{"_id":"5b142ead4f1c1b634d8b4928","slug":"rpf-given-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ की चौपाल में सुरक्षा के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ की चौपाल में सुरक्षा के टिप्स दिए
basti
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते आरपीएफ के सिपाही।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रेलवे सुरक्षा बल अब गांव-गांव घूम कर लोगों को रेल सुरक्षा के उपाय सुझा रहा है। इसके तहत रविवार को अपने क्षेत्र सहजनवां से लेकर स्वामी नारायण छपिया के रेलवे स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले आधा दर्जन गांव में एसओ आरपीएफ नरेंद्र यादव मय दलबल पहुंचे और चौपाल लगाकर लोगों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।
आईजी आरपीएफ राजाराम व मंडल सुरक्षा आयुक्त सहरिस सिद्दीकी के निर्देश पर आरपीएफ टीम ने चौपाल शुरू की। चेन पुलिंग रोकने तथा परिवार के लोगों व सहयोगियों को भी ऐसा न करने की चेतावनी देने, ऐसी स्थिति में आरोपी को पकड़ने अथवा हेल्पलाइन पर सूचना देने, आरपीएफ के हेल्प लाइन 182 से सभी को अवगत कराने, यात्रा के दौरान जहरखुरानी से बचने, महिला सुरक्षा के लिए आरपीएफ का सहयोग लेने, यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करने तथा मानव रहित अथवा मानवकृत समपार पार करते समय सतर्कता बरतने को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा से संबंधित हैंडबिल भी लोगों में वितरित किए। गड़रसरपार में प्रधान अरुण कुमार, ग्राम बयारे में प्रधान छोटेलाल यादव, सेमरा में प्रधान सुरेंद्र चौरसिया की अगुवाई में जबकि रानीपुर चौराहा तथा खलीलाबाद प्लेटफॉर्म पर चौपाल आयोजित की गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष आरपीएफ नरेंद्र यादव के अलावा खलीलाबाद चौकी प्रभारी श्यामराज, हेड कांस्टेबल जेपी सिंह, ब्रजेश चौधरी, रामशेष यादव व रत्नाकर आदि मौजूद रहे।