फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Called upon party workers to engage in direct dialogue with the public

Basti News: पार्टी कार्यकर्ताओं का जनता से सीधा संवाद का किया आह्वान

Fri, 23 Oct 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Called upon party workers to engage in direct dialogue with the public
​भाजपा कार्यालय पर बैठक करते राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी स्रोत पार्टी - फोटो : 1
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता से सीधा संवाद, पारदर्शिता और जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत जन-जागरण करने और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं समझने का आह्वान किया। अभियान के तहत पांच नवंबर को बस्ती में मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र सिन्हा विशेष अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों, जनता की आवाज और जनकल्याण की राजनीति को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों, कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को और सक्रिय बनाने की अपील की। बैठक में बताया गया कि अभियान 22 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगा। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विपक्षी दलों पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में पांच नवंबर को मार्च निकालकर जन-जागरण किया जाएगा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान संजय चौधरी, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, यशकांत सिंह, राम सिंगर ओझा, प्रत्युष विक्रम सिंह, डॉ. रघुवर पांडेय, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, सुरेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, राजेंद्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed