{"_id":"6ada6e64b6e3483e0a03acc2","slug":"newly-recruited-anganwadi-workers-distressed-as-they-await-honorarium-for-six-months-basti-news-c-207-1-bst1005-170020-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छह माह से मानदेय का इंतजार, नवचयनित आंगनबाड़ी कर्मी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छह माह से मानदेय का इंतजार, नवचयनित आंगनबाड़ी कर्मी परेशान
विज्ञापन
बस्ती। जिले में करीब 850 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं छह माह से मानदेय का इंतजार कर रही हैं। मार्च 2026 में भर्ती के बाद केंद्रों पर सेवाएं दे रहीं इन महिलाओं को अक्तूबर तक भुगतान नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। त्योहार के सीजन में भी मानदेय न मिलने से घरेलू बजट बिगड़ गया है।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से मार्च 2026 में रिक्त पदों पर भर्ती की गई थी। चयन के बाद कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने-अपने केंद्रों पर काम करने लगीं, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी उनके खातों में मानदेय नहीं पहुंचा। प्रभावित महिलाओं का कहना है कि वे मानदेय के लिए सीडीपीओ कार्यालय से लेकर विकास भवन तक चक्कर लगा रही हैं, लेकिन भुगतान की निश्चित तारीख नहीं बताई जा रही है।
बताया गया कि जिले स्तर पर मानदेय भुगतान से संबंधित फीडिंग और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसके बावजूद भुगतान लंबित है। विभागीय स्तर पर कहा जा रहा है कि जिले से की जाने वाली सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब शासन स्तर से मानदेय जारी होने का इंतजार है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय जल्द ही खातों में पहुंच जाएगा। कुछ के खातों में भुगतान शुरू भी हो गया है। जिले स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट पहले ही शासन को भेज दी गई थी।