{"_id":"cba76fa57c21550a2fe97263069dad60","slug":"route-will-be-diverted-on-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस ए गौसिया के दिन रूट डायवर्ट रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस ए गौसिया के दिन रूट डायवर्ट रहेगा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना परिसर में शुक्रवार को निकलने वाले जलूस-ए-गौसिया
विज्ञापन
को लेकर पीस कमेटी और पुलिस मित्रों की बैठक हुई। जलूस में सुरक्षा
व्यवस्था और रास्ते में होने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई।
पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने कहा कि जुलूस में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। बैठक में नगरपालिका के इंस्पेक्टर सोम कुमार से जुलूस के रास्ते में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया।
जुलूस के दिन बारिश होने की स्थिति में दक्षिण दरवाजा पर जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए एक सफाई टीम दक्षिण दरवाजा पर लगाने को भी कहा गया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुरानी बस्ती के कई इलाकों में चोर की अफवाह लगातार फैल रही है, ऐसी स्थिति में अगर कहीं चोर की अफवाह सुनाई देती है तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।
चौकी इंचार्ज दक्षिण दरवाजा सर्वेश राय ने कहा कि जलूस के दिन दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार रोड पर यातायात डाइवर्जन कर के स्टेशन रोड से यातायात व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर पूर्व सभासद अब्दुल अजीज, सभासद कमरुल हुदा कम्मू, रियाज अहमद, फिरोज अहमद इराकी, सिद्धेश सिन्हा, प्रमोद गुप्ता, बंटी सोनी, दिनेश चौधरी, नसीम, मुख्तार अहमद, इमरान अली, प्रशांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे