{"_id":"6ad9275751bb023b77031fc3","slug":"route-diversion-implemented-in-the-fair-areacity-residents-travel-through-the-streets-basti-news-c-207-1-bst1001-169954-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेला क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू...शहरवासियों का आवागमन गलियों के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेला क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू...शहरवासियों का आवागमन गलियों के रास्ते
विज्ञापन
दुर्गा पूजा मेला में गांधीनगर क्षेत्र में भीड़ के चलते की गई बैरीकेडिंग व बाइक सवार को समझाती प
बस्ती। दिन में सब ठीक-ठाक है। शाम ढलते ही शहर में भीड़ बढ़ जा रही है। प्रशासन भी अब मुस्तैद है। शाम चार बजे से मेला क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग लग जा रही है। पांच बजने के बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जा रही है। शहरवासियों को गलियों के रास्ते आना-जाना पड़ रहा है। वाहनों की भीड़ गलियों में हो रही है।
गांधीनगर मार्ग कंपनीबाग से जीआईसी तक पैदल जोन बन गया है। मंगल बाजार में भी चार पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। शहरी क्षेत्र के दुर्गा पूजा समारोह में अब भीड़ बढ़ने लगी है। दिन ढलते ही श्रद्धालुओं को पैदल चलते हुए देखा जा रहा है। सबसे अधिक भीड़ गांधीनगर क्षेत्र में हो रही है। कंपनीबाग से लेकर पक्के तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु पैदल चल रहे हैं। एक पंडाल से दूसरे पंडाल में पहुंचकर श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
सड़क के दोनों लेन श्रद्धालुओं से भरे हुए हैं। रोडवेज की ओर आने वाले श्रद्धालु पैदल तीन किमी चलकर कंपनीबाग पहुंच रहे हैं तो कचहरी और कटरा क्षेत्र से आने वाली भीड़ कंपनीबाग से चलकर रोडवेज तक पहुंच रही है। देर रात तक श्रद्धालुओं की हलचल बढ़ी हुई है। इस मार्ग को पैदल जोन बना दिया गया है। कंपनीबाग पर बैरिकेडिंग करके एक भी वाहन गांधीनगर की तरफ नहीं जाने दिए जा रहे हैं, वहीं जीआईसी से आगे पक्के की तरफ भी वाहन आगे नहीं बढ़ने दिए जा रहे हैं। जिनके घर गांधीनगर क्षेत्र में हैं, वह लोग जरूरत पड़ने पर बाटा गली, पाठक जी की गली, त्रिपाठी गली, रामेश्वरपुरी की गली के रास्ते मालवीय मार्ग पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इसी तरह अस्पताल चौराहे के नंदानाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने के कारण चार पहिया वाहनों को दक्षिण दरवाजा की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा है। बड़े वाहनों को घुमाकर रोडवेज से निकाला जा रहा है। दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार जाने वाली सड़क पर भी बैरिकेडिंग की जा रही है। अभी यहां दोपहिया वाहनों का सहूलियत दी जा रही है। चार पहिया वाहनों का प्रवेश मंगल बाजार में वर्जित है। अगले एक दिन में यदि भीड़ अधिक होगी तो इस मार्ग पर दो पहिया वाहनों का प्रवेश भी वर्जित कर दिया जाएगा। इन दिनों शहर के आवागमन का भार मालवीय मार्ग, स्टेशन रोड पर बढ़ गया है। ज्यादातर चार पहिया वाहन इन्हीं मार्गों से निकाले जा रहे हैं।
शहर में बनाए गए चार पार्किंग स्थल
इस बार शहर में सभी प्रमुख मार्गों के आसपास चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मेला में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहनों को पार्किंग जोन में खड़ा कराया जा रहा है। रोडवेज की तरफ तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को जीआईसी परिसर में खड़ा कराया जा रहा है। यहां से श्रद्धालु पैदल मेला क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। बस्ती-महुली मार्ग, बस्ती-कलवारी, बस्ती-हर्रैया मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को अमहट के पास खाली स्थान पर और केडीसी परिसर में खड़ा कराया जा रहा है। जबकि पचपेड़िया और रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहनों को श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज परिसर में खड़ा कराया जाएगा।
ये हैं प्रमुख डायवर्जन स्थल
1- पांडेय बाजार- यहां चैनपुरवा/शहर से आने वाले वाहनों को पॉलीटेक्निक चौराहा और बरदहिया के रास्ते हाईवे की तरफ निकाला जा रहा है।
2- करुआ बाबा चौक- पांडेय बाजार की तरफ से आने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन से जिगिना की तरफ निकाला जा रहा है।
3- दक्षिण दरवाजा - यहां रेलवे स्टेशन एवं पचपेड़िया रोड से आने वाले वाहनों को अस्पताल चौराहा से जिगिना मुंडेरवा/ सोनूपार की तरफ निकाला जा रहा है।
4- अस्पताल चौराहा- यहां सोनूपार व मुंडेरवा की तरफ से आने वाले वाहनों को रोडवेज, मालवीय मार्ग एवं जिगिना की तरफ निकाला जा रहा है।
5- मालवीय तिराहा- यहां रोडवेज, अस्पताल एवं रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहनों को मालवीय मार्ग से रौता होकर निकाला जा रहा है।
6- जीआईसी- मालवीय तिराहा की तरफ से आने वाले वाहनों को जीआईसी परिसर में पार्क कराया जा रहा है।
7- बाटा गली- शहर के अंदर से गांधीनगर मार्ग के वाहन रौता चौराहा के तरफ निकाले जा रहे हैं।
8- दरिया खां गली- दरिया मोड़ तक पहुंचने वाले वाहनों को रंजीत चौराहा की ओर निकाला जा रहा है।
9- कंपनीबाग- यहां पहुंचने वाले वाहनों को सिविल लाइन चेतक तिराहा एवं शास्त्री चौक तथा फब्बारा तिराहे की तरफ निकाला जा रहा है।
सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में तैनात हुई फोर्स दुर्गा पूजा समारोह को लेकर शहरी क्षेत्र के 10 किमी परिधि वाले दायरे में सुरक्षा चौकस कर दी गई है। समूचे क्षेत्र को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें सर्वाधिक भीड़ वाले हिस्से कंपनीबाग क्षेत्र को सुपर जोन बनाया गया है। मेले की सुरक्षा मोर्चा संभालने के लिए 1186 पुलिस बल और एक प्लाटून पीएसी मुस्तैद की गई है। मेले की सुरक्षा में दो एएसपी, सात सीओ, 34 इंस्पेक्टर, 158 उपनिरीक्षक, छह महिला उपनिरीक्षक, 144 महिला आरक्षी, 745 पुरुष आरक्षी, 15 टीएसआई, 75 यातायात पुलिस, तीन फायर टीम, एक कंपनी पीएसी और एक क्रेन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा में कुल 1186 पुलिस बल मौजूद है।
कोट::
मेला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे शहर में 1389 कैमरे सक्रिय किए गए हैं। पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जगह-जगह सुरक्षा बल तैनात किया गया है। चोर-उचक्कों पर पैनी नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी महिला और पुरुष जवानों को तैनात किया गया है। -श्यामकांत, एएसपी।