फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   roofs below three sisters

छप्पर के नीचे तीन बहनें दबीं, एक की मौत

Wed, 10 Jul 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
roofs below three sisters
छप्पर के नीचे तीन बहनें दबीं, एक की मौत
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। तीन दिन से लगातार बारिश के बीच बुधवार को लालगंज क्षेत्र के बानपुर में एक रिहायशी छप्पर ढह गया। इसके नीचे सो रही तीन सगी बहनें दब गईं। इनमें 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।

बानपुर निवासी शिवकुमार का परिवार फूस के घर में रहता है। मंगलवार की रात तेज बारिश के चलते पत्नी और दो बेटियों को साथ लेकर भाई के पक्के मकान में सोने चले गए। बाकी तीन बेटियों ने जाने से मना कर दिया और छप्पर में ही एक बिस्तर पर सो गईं। रात में काफी बारिश होने से छप्पर गिर गया। नीचे दबी लड़कियां चिल्लाती रहीं, लेकिन किसी ने आवाज नहीं सुनी। सुबह करीब चार बजे पड़ोस के एक व्यक्ति ने चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों को बुलाया। किसी तरह छप्पर हटाकर तीनों को निकाला गया। लोग उन्हें कुदरहा सीएचसी ले गए, जहां 12 वर्षीय बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। राधा (13) और रोशनी (7) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर तहसीलदार पवन जायसवाल, सीओ शिव प्रताप सिंह और एसओ लालगंज विकास यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed