फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Robbery case filed against eight including former MLA

पूर्व विधायक समेत आठ पर डकैती का केस दर्ज

Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Robbery case filed against eight including former MLA
पूर्व विधायक समेत आठ पर डकैती का केस दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। रुधौली पुलिस ने पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह उर्फ बोकू सिंह समेत आठ लोगों पर लूटपाट और अन्य आरोपों में अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज किए हैं। दोनों मुकदमों में उनके बेटे पुष्कर आदित्य सिंह तथा अन्य को भी नामजद किया गया है।
थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह निवासी सगरा थाना सोनहा ने तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने लिखा है कि आठ जुलाई को रुधौली के अठदमा पुल के पास जमीन रजिस्टर्ड सेल एग्रीमेंट कराए जाने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

उसमें रुधौली थाना क्षेत्र के अठदमा निवासी पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह उर्फ बोकू सिंह, उनके बेटे पुष्करादित्य सिंह, रुधौली कस्बा निवासी विपिन तथा चार अन्य अज्ञात लोगों ने दो नाली बंदूक सटाकर बैग में रखे 63 हजार रुपये छीन लिए और जान-माल की धमकी दी। दूसरी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रुधौली थाना क्षेत्र के धन्सा निवासी भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में आठ जुलाई की शाम कैड़ियहवा के पास पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह उर्फ बोकू सिंह समेत आठ लोगों ने रायफल से फायर कर उनकी अटैची में रखे 1.76 लाख रुपये छीन लिए।

पुलिस ने पूर्व विधायक, उनके बेटे के अलावा रवि सिंह निवासी मुड़ियार, विपिन पांडेय निवासी रुधौली, मजीद निवासी हनुमानगंज और तीन अन्य अज्ञात पर डकैती आदि का केस दर्ज किया है। दूसरी ओर पूर्व विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed