{"_id":"66070db2ac31af03a008f9b4","slug":"roadways-contract-operator-beaten-up-by-gangsters-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113916-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोडवेज के संविदा परिचालक को मनबढ़ों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोडवेज के संविदा परिचालक को मनबढ़ों ने पीटा
Sat, 30 Mar 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
बांसी से बस्ती आ रही थी अनुबंधित बस, चार पर केस दर्ज
कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बांसी से बस्ती आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस के संविदा परिचालक को कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिचालक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच उप निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय को सौंपी गई है। उधर, रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पहुंच कर घायल परिचालक से मुलाकात की और घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के अगई निवासी ओमप्रकाश बस्ती डिपो में संविदा परिचालक के पद पर तैनात हैं। तहरीर के मुताबिक बुधवार रात 7:40 बजे वह अनुबंधित बस लेकर बांसी से बस्ती लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के मालवीय रोड स्थित रंजीत चौराहे के पास निखिल चौधरी समेत चार लोगों ने लाल रंग की कार से ओवरटेक कर बस रोकवा ली और मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया।
यात्रियों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। बावजूद इसके ओमप्रकाश के नाक की हड्डी टूट गई। डिपो पहुंचने पर साथी कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। कर्मचारियों के साथ पहुंचे पीड़ित की तहरीर व यात्रियों की ओर से तैयार की गई वीडियो क्लिप के आधार पर कोतवाली पुलिस ने निलिख चौधरी समेत तीन अन्य अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर लिया।