फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways buses will reach Lucknow through changed route

Basti News: बदले हुए रूट से लखनऊ पहुंचाएंगी रोडवेज बसें

Mon, 29 Jul 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will reach Lucknow through changed route
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बसों का बदल गया रूट चार्ट
विज्ञापन

बेवां-गोंडा होकर लखनऊ जाने पर महंगा होगा किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कांवड़ यात्रा के दौरान बस्ती से लखनऊ तक की यात्रा पांच दिन तक बदले हुए रूट से होगी। रोडवेज डिपो ने 29 जुलाई से दो अगस्त तक के लिए लखनऊ जाने वाली बसों का नया रूट चार्ट तैयार किया है। कुछ बसों को टांडा (आंबेडकरनगर) के रास्ते लखनऊ तक दौड़ाया जाएगा तो कुछ बेवां, उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ पहुंचेंगी। इसमें किराया घट-बढ़ सकता है।
कांवड़ यात्रा को लेकर बस्ती-अयोध्या तक हाईवे सोमवार से पांच दिन तक बंद रहेगा। इस अवधि में आमदनी प्रभावित न हो, इसके लिए रोडवेज डिपो ने बस्ती से लखनऊ के लिए नया रूट निर्धारित किया है। पहला रूट बस्ती-बड़ेवन, मनौरी, बेवां-उतरौला, गोंडा जरवल रोड होते हुए लखनऊ आलमबाग है। इस पर यात्रियों को किराया 355 रुपये के बजाय 373 रुपये यानी 18 रुपये अधिक देने होंगे। जबकि 37 किमी. की दूरी भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

लखनऊ और कानपुर के लिए दूसरा रूट बस्ती, सोनूपार, महसो, महादेवा, लालगंज, कुदरहा, गायघाट, कलवारी-टांडा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ व कानपुर है। इसमें हाईवे की अपेक्षा दूरी कम हो जाएगी। अयोध्या से होकर यात्रियों को 326 किमी का सफर तय करना होता था, उन्हें नए रूट से जाने पर 294 किमी की दूरी कानपुर तक तय करनी होगी। किराया भी घट गया है, जहां पहले 488 रुपये देने होते थे, वहीं नए रूट का किराया 426 रुपये लगेगा। 32 किमी दूरी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गोरखपुर जाने वाली बसों का किराया वही तय किया गया है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि उतरौला होकर लखनऊ जाने पर किराया व दूरी ज्यादा है, जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सफर करने पर कानपुर का किराया और दूरी घटी है। दो अगस्त तक नये रूट से बसें लखनऊ, कानपुर जाएंगी। गोरखपुर जाने वाली बसें बांसी और हड़िया से मेंहदावल होकर गोरखपुर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed