फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Roadways buses are running empty... illegal operators are picking up passengers.

Basti News: खाली दौड़ रहीं रोडवेज बसें...डग्गामार उठा रहे सवारी

Wed, 19 Nov 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are running empty... illegal operators are picking up passengers.
बस्ती। रोडवेज की बसें आजकल खाली दौड़ रही हैं। लांग रूट की बसों की हालत तो कुछ ठीक है। लेकिन लोकल रूट पर चलने वाली रोडवेज डिपो और अनुबंधित बसें खटारा हैं, जिससे यात्रियों को ठंड के दौरान यात्रा करने में परेशानी हो रही है। इसके चलते लोग सरकारी बसों के बजाय प्राइवेट टैक्सियों से यात्रा कर रहे हैं। इससे रोडवेज की आमदनी घट गई है।
विज्ञापन

बता दें कि निजी बसें सिर्फ लंबे रूट पर ही नहीं दौड़ रहीं, बल्कि लोकल मार्ग पर भी चलकर परिवहन निगम के राजस्व को नुकसान पहुंचा रहीं हैं। टूरिस्ट बस के नाम पर रोडवेज बस अड्डे के आसपास और हाईवे पर टोल प्लाजा से सवारियां बुलाकर बैठा रहे। इन बसों में मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जाता है। इनमें अधिकतर बसों को दिल्ली रूट पर दौड़ाया जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, मेरठ और गोरखपुर समेत बिहार बॉर्डर तक के रूट पर भी निजी बसें चल रहीं हैं।
विज्ञापन


अधिकतर बसों पर टूरिस्ट लिखा है, लेकिन इन्हें डग्गामार वाहनाें की तरह चलाया जाता है। वहीं, कार से भी सवारी ढो रहे हैं। इससे रोडवेज बसों को पर्याप्त सवारी नहीं मिल पा रही हैं। बताया गया कि बसों को खड़ा कर आवाज लगाकर सवारियों को भरा जाता है। जाम लगने के बावजूद यातायात पुलिस या परिवहन विभाग इनके ऊपर कार्रवाई नहीं करता है। बसों से सामान ढोने का नियम नहीं है। फिर भी इनमें सामान भरकर ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अहम बात यह है कि कई बसों में अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं है। अधिकारी इन बसों की चेकिंग नहीं करते हैं। ऐसे में बिना मानक के ही बसों को चलाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार डग्गामार वाहनों के चलते दो से तीन लाख रुपये का रोजाना नुकसान हो रहा है।



निगम को ज्यादा नुकसान डग्गामार ही पहुंचा रहे। उन पर अंकुश लगाने के लिए विभाग से समन्वय बनाकर जांच की जाएगी। रोडवेज की बसें फिट हैं। पर्याप्त सवारी मिलने पर ही बसें गंतव्य के लिए रवाना किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed