{"_id":"67e05b3a1c378a52600417da","slug":"roadways-bus-will-run-from-gaur-to-lucknow-from-today-basti-news-c-207-1-kld1003-133889-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गौर से लखनऊ के लिए आज से चलेगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गौर से लखनऊ के लिए आज से चलेगी रोडवेज बस
Mon, 24 Mar 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। लंबे समय से गौर बाजार से राजधानी लखनऊ के लिए रोडवेज बस सेवा चलाने की मांग स्थानीय लोग कर रहे थे। अब उनकी मुराद पूरी हो गई है। सोमवार से अयोध्या डिपो की ओर से गौर बाजार से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।
गौर बाजार बड़ा कस्बा होने के नाते यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का बड़े शहरों में आना-जाना होता है। सुबह लखनऊ जाने के लिए लोगों को ट्रेन की सुविधा बभनान और बस्ती रेलवे स्टेशन से मिल पाती है। रोडवेज बस की सेवा अब तक गौर बाजार से लखनऊ के लिए नहीं था।
इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती रही। स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए अयोध्या डिपो की ओर से रोडवेज बस सेवा का संचालन गौर बाजार से लखनऊ के कैसरबाग डिपो तक शुरू किया गया है।
विज्ञापन
अयोध्या डिपो के अनुसार, गौर बाजार से प्रतिदिन सुबह 6 बजे बस लखनऊ के लिए रवाना होगी और यह बस बभनान, परशुरामपुर, अयोध्या के रास्ते लखनऊ 10: 30 बजे पहुंचेगी। यही बस वापस कैसरबाग डिपो से सुबह 11:30 बजे चलेगी जो अयोध्या में शाम चार बजे पहुंचेगी।
इसके बाद परशुरामपुर, बभनान के रास्ते गौर बाजार में शाम 6 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी। इस संबंध में अयोध्या डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए गौर बाजार से लखनऊ के कैसरबाग डिपो के लिए बस सेवा का संचालन शुरू किया गया है।
यात्रियों को अयोध्या धाम सहित प्रदेश की राजधानी तक यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।