फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   roadbways bus in basti

बसें चलीं, यात्रियों को राहत

Mon, 01 Jun 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
roadbways bus in basti
बस्ती रोडवेज पर चालकों व परिचालकों को निर्देश देते एआरएम। - फोटो : BASTI
बसें चलीं, यात्रियों को राहत
विज्ञापन

बस्ती। कोविड-19 के बीच सरकार ने आवाम को बड़ी राहत दी है। अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए धीरे-धीरे लॉकडाउन को क्रमवार अनलॉक किया जा रहा है। दो महीने से अधिक समय से थमे बसों व टैक्सी का पहिये सोमवार को अनलॉक वन घोषित होने में सड़कों पर घूमता नजर आया।
रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह के निर्देशन में बसों को सैनिटाइज कराकर रवाना किया गया। यहां चालकों व परिचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना मास्क के किसी की इंट्री बस के भीतर न की जाए। कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। डिपो के बेड़े में शामिल 124 गाड़ियों को मूवमेंट के लिए तैयार रखा गया था। पहले दिन लोकल दूरी के लिए बांसी, गोरखपुर, हर्रैया, अकबरपुर के लिए पांच बसों को लगाया गया। यात्रियों की संख्या को देखते हुए अन्य जिलों के लिए भी बसों को रवाना किया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार करीब तीस प्रतिशत सवारियों ने यात्रा किया। सभी की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

टैक्सी में यात्रा करते नजर आए लोग
शहर की सड़कों पर लंबे समय के बाद ऑटो टैक्सी में लोग यात्रा करते नजर आए। लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता देखने को मिली। सभी के चेहरे पर मास्क थे। हर कोई सोशल डिस्टेंसिंग की बात कर रहा था। कोरोना से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी पर चर्चा भी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल टिकट आरक्षण खिड़की पर लगी लाइन
सरकार की ओर से एक जून को दो सौ मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। गाइडलाइन के अनुसार बिना टिकट बुकिंग के कोई भी यात्रा नहीं कर सकेगा। इसके चलते बस्ती रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण खिड़की पर लोगों की लाइन लगी रही। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवान मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed