{"_id":"6a6905d17c77efecd80ecc20","slug":"road-repair-work-from-company-bagh-to-acharya-shukla-chowk-has-begun-nyay-marg-will-also-be-widened-basti-news-c-207-1-bst1005-163277-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कंपनीबाग से आचार्य शुक्ल चौक तक सड़क मरम्मत शुरू, न्याय मार्ग भी होगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कंपनीबाग से आचार्य शुक्ल चौक तक सड़क मरम्मत शुरू, न्याय मार्ग भी होगा चौड़ा
विज्ञापन
कंपनीबाग-आचार्य शुक्ल मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू संवाद
बस्ती। शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में बस्ती विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने कंपनीबाग चौराहे से गुरु गोविंद सिंह चौक, राणा प्रताप तिराहा होते हुए आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौक तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। इसके साथ ही न्याय मार्ग और कलक्ट्रेट मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का काम भी प्रारंभ हो गया है। तीनों परियोजनाओं पर बीडीए कुल 3.69 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
कंपनीबाग चौराहे पर मरम्मत के साथ सड़क को दोनों ओर एक-एक मीटर चौड़ा किया जाएगा। वहीं, करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे गुरु गोविंद सिंह चौक से आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौक मार्ग के सुदृढ़ीकरण पर 1.55 करोड़ पये खर्च होंगे। सबसे व्यस्त कचहरी क्षेत्र स्थित न्याय मार्ग का भी कायाकल्प किया जाएगा।
1.31 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क की चौड़ाई छह मीटर से बढ़ाकर नौ मीटर की जाएगी, जिससे जाम की समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा शक्ति चौक से तहसील होते हुए डीएम कार्यालय (शास्त्री चौक) तक कलेक्ट्रेट मार्ग का नवीनीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। इस सड़क की चौड़ाई चार मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की पहल पर नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन इन सड़कों के विकास की जिम्मेदारी बीडीए को सौंपी गई है। योजना के तहत कटरा पानी टंकी से न्यायालय होते हुए अमहट रोड तक सड़क को बड़ेवन-कंपनीबाग फोरलेन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सड़क के दोनों किनारों पर सीसी नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा।
करीब छह माह पहले जिला प्रशासन ने न्याय मार्ग के चौड़ीकरण की योजना पर काम शुरू किया था। डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद बीडीए ने प्रस्ताव तैयार कर शासन से बजट की मांग की थी। बीडीए के अधिशासी अभियंता हरिओम गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पहली बार प्राधिकरण ने शासन से अलग बजट प्राप्त किया है। इससे पहले बीडीए अवस्थापना मद से मालवीय मार्ग की मरम्मत, कंपनीबाग और स्टेशन रोड पर नाला निर्माण समेत कुछ अन्य विकास कार्य करा चुका है।
-- -- -- --
जाम से मिलेगी राहत
कचहरी मार्ग पर न्यायालय, कलेक्ट्रेट और अन्य सरकारी कार्यालय होने के कारण पूरे दिन वाहनों का भारी दबाव रहता है। इससे अक्सर लंबा जाम लग जाता है और अधिवक्ताओं, फरियादियों, कर्मचारियों तथा आम राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। अधिकारियों का मानना है कि न्याय मार्ग और कलक्ट्रेट मार्ग के चौड़ीकरण तथा कंपनीबाग–आचार्य शुक्ल चौक मार्ग के सुदृढ़ीकरण से यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या में काफी कमी आएगी।
कोट
तीनों सड़कों पर कार्य प्रारंभ हो गया है। पहले चरण में सुदृढ़ीकरण कार्य कंपनीबाग से आचार्य शुक्ल चौक तक कराया जा रहा है। इसके बाद न्याय मार्ग और कलक्ट्रेट मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा। फर्म को तीन से चार माह के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
-कीर्ति प्रकाश भारती, सचिव, बीडीए, बस्ती।
-- -
स्थानीय नागरिक बोले-
शहर के तीन प्रमुख मार्ग के मरम्मत और चौड़ीकरण किए जाने से जाम से निजात संभव है। वाहनों के दबाव के चलते अक्सर चौराहे पर जाम लग जाता है। इससे परेशानी होती है।
-अजय गुप्ता, कंपनीबाग
-- -
न्याय मार्ग, कलेक्ट्रेट मार्ग और कंपनीबाग मार्ग के चौड़ीकरण की सख्त जरूरत थी। शहर की यह तीनों सड़कें प्रमुख और महत्वपूर्ण हैं। वाहनों के चलते जाम लग जाता है।
-अमित सिंह, आवास विकास