{"_id":"636e913447a3c07f9d448933","slug":"road-problem-in-basti-basti-news-gkp4570506102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढा मुक्ति को बजट व बाढ़ का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढा मुक्ति को बजट व बाढ़ का झटका
विज्ञापन
बहादुरपुर का अकसडा-कैथवलिया लाला मार्ग का हाल।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढा मुक्ति को बजट व बाढ़ का झटका
चार दिन में चार सौ किमी सड़क को गड्ढा मुक्त करना चुनौती
शासन ने 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दिया है निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश की सभी सड़कों को 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने का निर्देश शासन ने दिया है। जिले में शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ 63 फीसदी सड़कें ही दुरुस्त हो सकी हैं। तय सीमा में महज चार दिन बाकी हैं, ऐसे में तकरीबन चार सौ किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त करना पीडब्ल्यूडी के लिए चुनौती बनी हुई है। दूसरी ओर, शेष कार्य के लिए करीब छह करोड़ रुपये की जरूरत है।
विभागीय अभियंताओं दावा है कि बाढ़ के कारण गड्ढा मुक्ति में बाधा आ रही है, क्योंकि जहां सड़क पर पानी था वहां अब भी नमी बरकरार है। ऐसे में जल्दबाजी में सड़क निर्माण से सरकारी धन का नुकसान होगा। अभियंता कहते हैं कि बाढ़ और बजट के कारण थोड़ा समय अधिक लग रहा है। सभी ठेकेदारों से दिन-रात पैच का काम करवाया जा रहा है और इस लक्ष्य को समय से हासिल कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गड्ढामुक्ति के लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक ने 476.72 व प्रांतीय खंड ने 549.87 किमी सड़कों के लिए कार्ययोजना तैयार किया है। कुल मिलाकर 1026.59 किमी सड़कों का चयन गड्ढा मुक्ति के लिए किया है। इस पर करीब 10 करोड़ खर्च किया जाना है, मगर पहली किस्त करीब दो करोड़ रुपये मिली है, जबकि आठ करोड़ का अब भी इंतजार है।अब तक 613. 41 किमी सड़कें ही दुरुस्त हो सकी हैं, जबकि अभी 413.18 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करना बाकी है। दूसरी तरफ शासन से दिए निर्देश के अनुसार अब सिर्फ चार दिन में ही अवशेष सड़कों को गड्ढामुक्त हो जाना है।
विज्ञापन
---
समय से पूरा होगा गड्ढा मुक्ति अभियान
बस्ती जोन के मुख्य अभियंता इरफान अहमद ने बताया कि निर्धारित सीमा तक सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। बजट की कोई समस्या नहीं है। बाढ़ की नमी के कारण अधिकांश सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में समय लग रहा है। गड्ढा मुक्ति अभियान के लिए अभियंता लगातार निगरानी कर रहे हैं।