{"_id":"5880fb3a4f1c1b711befe2e6","slug":"road-jam-for-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम को लेकर कहीं जाम तो कहीं तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम को लेकर कहीं जाम तो कहीं तोड़फोड़
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
नगर बाजार मे बैंक से रूपया न मिलने पर लोगो ने किया सड़क जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट की चोट से अब तक जिले के ग्रामीण क्षेत्र नहीं उबर सके हैं। इसकी बानगी बृहस्पतिवार को नगर बाजार व कप्तानगंज क्षेत्र के ओझागंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर नजर आई। नगर बाजार में महिलाओं ने सड़क जाम कर नारेबाजी की तो ओझागंज में खाता धारकों ने तोड़-फोड़ किया।
नगर बाजार के भारतीय स्टेट बैंक में रकम न मिलने पर महिलाओं ने बैंक के सामने स्थित सड़क पर बैठ रास्ता जाम कर दिया। जानकारी के बाद नगर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच गए। महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, मगर बात न बनी। महिलाएं रकम दिलवाने की मांग पर अड़ी रहीं। थानाध्यक्ष ने शाखा प्रबंधक किशन पाल से वार्ता की। बैंक मैनेजर ने उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि बुधवार को बीस लाख रूपये मिले थे जिसमें से छह लाख एटीएम मे डलवा दिया शेष बचा धन उपभोक्ताओं में वितरित किया जा चुका है। मांग के अनुरूप धनराशि नही मिल रहा है। बैंक मैनेजर की ओर से अपने उच्च अधिकारियों से समस्या से अवगत कराने पर तुरंत पैसा भिजवाने का आश्वासन मिला। थानाध्यक्ष के रकम दिलवाने के आश्वासन पर जाम हटा, मगर दो घंटे के बाद भी स्थिति जस की तस रही तो महिलाएं फिर से सड़क पर उतर गईं, मगर शाखा प्रबंधक द्वारा बातचीत कर जल्द से जल्द भुगतान के आश्वासन पर महिलाएं मान गईं और सड़क खाली कर दिया।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज थाने के ओझागंज बाजार में बैंक द्वारा कई दिनों से खाताधारकों का भुगतान न होने से नाराज ग्रामीणों ने बैंक में लगा शीशे का दरवाजा उखाड़ दिया। सूचना पर पंहुची पुलिस मामला शांत करा, भुगतान शुरू करा दिया। भारतीय स्टेट बैंक की उक्त शाखा में पांच दिनों से पैसा नही बंटा था, जिससे उपभोक्ता नाराज थे। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे सैकड़ों लोग बैंक खुलने के पहले लाइन में लगे थे। जैसे ही बैंक खुला तुरंत भीड़ अंदर चली गई। तभी किसी ने कहा की आज भी पैसा नही मिलेगा। इससे भड़के कुछ उपभोक्ताओं ने बैंक में लगा शीशे का दरवाजा उखाड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक ओपी चौबे ने बताया की सूचना पर फोर्स भेजा गया था, दिन भर सामान्य रूप से लेन देन हुआ है।