फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   road construction work

Basti News: सात करोड़ से चमकेगी एमआरडी रोड

Sun, 23 Jul 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
road construction work
रूधोली बा​खिरा मार्ग।
बस्ती। जिले के रुधौली नगर पंचायत को संतकबीरनगर के मेंहदावल व सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज को जोड़ने वाले एमआरडी रोड की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही स्टेट हाईवे की यह सड़क राहगीरों के लिए बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत रुधौली से डुमरियागंज व मेंहदावल होकर जानेवाली सड़क को एमआरडी स्टेट हाईवे का दर्जा हासिल है। इस मार्ग से पड़ोसी देश नेपाल, महराजगंज, गोरखपुर व कुशीनगर के रास्ते बिहार तक का आवागमन आसान होता है। वहीं दूसरी ओर डुमरियागंज से गोंडा, बहराइच, पीलीभीत व नेपाल से सटे बढ़नी तक का सफर आसान हो जाता है। इस सड़क पर 17 किमी तक जगह-जगह गड्ढे हो जाने से वाहनों की गति धीमी हो जाती है। इसका सर्वे कर पीडब्ल्यूडी ने 6.68 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिस पर शासन ने अपनी मंजूरी दे दी है, और विभाग उसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। जल्द ही यह सड़क नए कलेवर में हो जाएगी।
विज्ञापन


---

जल्द शुरू होगा काम

एमआरडी रोड के मरम्मत व नवीनीकरण को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम चालू करवा दिया जाएगा।
-रवींद्र वीर सिंह, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed