फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   road construction

Basti News: जोखिम भरा साबित हो रहा टूट चुके मार्गों पर चलना

Tue, 22 Aug 2023 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
road construction
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के तमाम प्रमुख मार्ग टूट चुके हैं। जिन पर चलने में राहगीराें को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में मार्ग पर हुए गड्ढों में पानी भरने से तमाम राहगीर जख्मी हो चुके हैं। खास बात यह है कि इसकी मरम्मत की तरफ प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रखिया से पोखरा, मनिकरपुर से राजाजोत, महराजगंज से भुड़कुलगंज, करचोलिया से दुबौला और महुलानी से बनहा मार्ग टूट चुका है। संसारीपुर से पैकोलिया, दुबौला से जिलेबीगंज, बैहार से पगार, कटरी से करचोलिया मार्ग चलने लायक नहीं बचा है। मार्ग की मरम्मत न होने से जगह-जगह हुए गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। बिखरी गिट्टियाें के कारण हल्के वाहन चलाने में फिसलन का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण इलाकों का यह प्रमुख संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी स्वामीनाथ पांडेय, राहुल त्रिपाठी, अमरदेव सिंह, राकेश कुमार आदि ने बताया कि जन प्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अफसर तो शायद ही कभी मार्गों का निरीक्षण करने आए हों। मार्ग की मौजूदा स्थिति और राहगीरों को हो रही कठिनाइयों का संज्ञान लेने की सुध किसी को नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
कप्तानगंज क्षेत्र के जर्जर व टूट चुके मार्गों का सर्वे कराकर फाइल स्वीकृति के लिए शासन को भेजी गई है। धनराशि अवमुक्त होते ही निर्माण के लिए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
-हरीश त्रिपाठी, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed