फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Road Accident

डबल डेकर बस गिट्टी लदे ट्रक से टकराई

Wed, 10 Jul 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
छावनी थाना क्षेत्र के हाईवे पर पटखापुर चौराहे के पास ट्रक से टकराई बस। - फोटो : BASTI
डबल डेकर बस गिट्टी लदे ट्रक से टकराई
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। राष्ट्रीय राज मार्ग पर बुधवार को सुबह करीब सात बजे छावनी थाने के पटखापुर चौराहे से परशुरामपुर संपर्क मार्ग पर गिट्टी लदे ट्रक से डबल डेकर बस जा टकराई। बस के परिचालक को गंभीर चोटें आईं। बस में सवार यात्री सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद बस में सवार सभी 15 यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य रवाना किया गया। ट्रक का पिछला हिस्सा टूटने से पटखापुर से विक्रमजोत तक बड़ी साइज की गिट्टी बिखर गई। एनएचएआई प्रशासन ने काफी देर बाद क्षतिग्रस्त बस और बिखरे गिट्टी को हटवाना शुरू किया, जिससे पटखापुर के पास दो किमी तक जाम लग गया। काफी देर बाद उसे खाली कराया गया। दिल्ली से गोरखपुर जा रही कृष्णा ट्रैवेल्स की डबल डेकर लग्जरी बस पटखापुर चौराहे पर जैसे पहुंची, आगे चल रहा गिट्टी लदा ट्रक मोड़ आने पर चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रही बस जा टकराई। चालक राम आशीष वर्मा निवासी रसूलपुर थाना पूरा कलंदर अयोध्या और परिचालक भोलादीन कुशवाहा निवासी हलुआ थाना व जिला पन्ना मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी वाहन से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed