फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Revelation: A large consignment of codeine-containing cough syrup was also sent to Nepal.

खुलासा : नेपाल भी भेजी गई थी कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप

Mon, 15 Dec 2025 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Revelation: A large consignment of codeine-containing cough syrup was also sent to Nepal.
बस्ती। कोडीनयुक्त कफ सिरप के काले धंधे की नींव लॉकडाउन के दौरान ही पड़ गई थी। उस समय शराब बंदी थी तो लोगों ने इसे विकल्प के रूप में चुन लिया। इसके बाद यह धंधा परवान चढ़ता गया। इससे बस्ती भी अछूता नहीं रहा। धीरे-धीरे इस काले धंधे का बस्ती भी हब बन गया।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि नेपाल हिंसा से पहले बस्ती से कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप वहां भेजी गई थी। पुलिस को यह इनपुट मिलते ही जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। हालांकि, पुलिस के आला अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। कोडीनयुक्त कफ सिरप के धंधेबाजों पर ईडी की छापेमारी के बाद यहां की पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। गणपति फार्मा के संचालक की तलाश के लिए सर्विलांस सेल काे लगाया गया है, मगर वह भी लोकेशन ढूंढने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सूत्र यह भी बताते हैं कि गणपति फार्मा को घेरने के लिए पुलिस उनके नात-रिश्तेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि नाते-रिश्तेदार परेशान होंगे तो संचालक बिल से बाहर आ जाएगा। वहीं गणपति फार्मा को कोडीनयुक्त कफ सिरप आपूर्ति देने वाले बस्ती चार अन्य फर्म संचालक भी लापता हैं। पता चला है कि इन चार ने रांची और लखनऊ से कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीदारी कर गणपति फार्मा को आपूर्ति दी थी। इनके संचालकों का भी अता-पता नहीं हैं। पुलिस इन्हीं पांचों फर्म संचालकों को पकड़ने का जाल बिछा रही है। यदि एक भी हत्थे आ गया तो पूरे नेटवर्क का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुनगुना नशा में रखता है कोडीन युक्त सिरप : कोडीन युक्त सिरप की लत शराब जैसी होती है। जानकार बताते हैं कि एक शीशी कोडीन युक्त सिरप पीने पर गुनगुना नशा चढ़ता है। वीआईपी कल्चर में रहने वाले लोग भी इस सिरप का नियमित सेवन करते हैं। इसे पीने के बाद आसपास मौजूद लोगों से बातचीत करने में गंध नहीं आती है।
अंदर गुनगुना नशा भी बना रहता है। कई लती तो ऐसे हैं जो दिन भर में कई बार इस सिरप का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed