फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Retired teachers honored by giving armbands and mementos

Basti News: सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

Sat, 01 Apr 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Retired teachers honored by giving armbands and mementos
बस्ती। सदर विकासखण्ड के अंतर्गत कार्यरत चार परिषदीय शिक्षक सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को अटल बिहारी प्रेक्षागृह के परिसर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव रहे। कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। वे हमेशा समाज के लोगों को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। जिससे समाज सशक्त और मजबूत होता है। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक अपने जीवन में कभी अवकाश ग्रहण नहीं करते हैं। जहां रहते हैं वहां समाज को बेहतर सुझाव देते रहते है। कार्यक्रम में पुष्पलता पांडेय, विद्यावती पांडेय, चंद्र किरन सिंह व जगदंबा पांडेय को सेवानिवृत्त होने पर अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शुक्ला ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैल शुक्ल, राजेश गिरि, मंत्री विजय प्रताप वर्मा, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय व राघवेंद्र पांडेय, संयुक्त मंत्री कृष्ण कुमार, विनोद गौतम, पीयूष मौर्य, अरविंद कुमार, एआरपी अनिल पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed