फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Restoration of Manorama river on the verge of completion

Basti News: पूर्ण होने के कगार पर मनोरमा नदी का जीर्णोद्धार

Fri, 07 Jul 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 07 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Restoration of Manorama river on the verge of completion
बस्ती। जनपद के सात ब्लॉकों की 94 ग्राम पंचायतों में चल रहे मनोरमा नदी के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के कगार पर है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान बताया कि 2,37,008 मीटर चिह्नित लंबाई में 2,32,949 मीटर तक 98.29 प्रतिशत सफाई कार्य पूर्ण कर लिया गया है। डीएम ने अधिकारियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

कहा कि सफाई कार्य का पीपीटी तैयार कराया जाए। ताकि इससे शासन को अवगत कराया जा सके। नोडल अधिकारी कार्य का सत्यापन भी कराएं। हर्रैया के नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 1.30 किलोमीटर जीर्णोद्धार के शेष कार्य काे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। विक्रमजोत ब्लॉक के 6 ग्राम पंचायतों में स्थित पचवस झील के पुनरोद्धार का कार्य 7950 मीटर के सापेक्ष 7273 मीटर तक कुल 91 प्रतिशत पूर्ण पाया गया। डीएम ने पीपीटी तैयार करने के लिए सहायक अभियंता लघु सिंचाई गरिमा द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि सभी 6 ग्राम पंचायतों में बंधे पर ही ग्राम वन विकसित किया जाए।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि इस वर्ष सभी 85 अमृत सरोवरों का कार्य 15 दिन के भीतर पूरा किया जाए। इसके अलावा इस वर्ष चिह्नित 160 विद्यालयों के बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाना है। संबंधित बीडीओ ने बताया कि इसमें से 110 जगहों पर भूमि विवाद है। भूमि विवाद समाप्त कराने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित 89 खेल मैदान का कार्य पूर्ण कराकर 15 अगस्त को लोकार्पण कराने के निर्देश दिए गए। मनरेगा के अंतर्गत सृजित मानव दिवस में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की सहभागिता कम है। उन्होंने बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए डीएम ने रुधौली, सल्टौआ गोपालपुर तथा कप्तानगंज के बीडीओ को निर्देशित किया। उन्होेंने कावड़ यात्रा के मद्देनजर अस्थाई शौचालय बनवाने, बिजली पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्माण परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर यूपी सिडको तथा यूपी आरएनएन के अभियंताओं से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। जबकि हर्रैया में 100 बेड महिला अस्पताल को समय से पूरा न कराने पर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस पर पेनाल्टी लगाने का निर्देश दिया। बताया कि सल्टौआ गोपालपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय निर्माण का अनुमोदन प्राप्त हो गया है। इसके अलावा बनकटी तथा सदर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed