फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Resolve the issues faced by entrepreneurs on a priority basis.

Basti News: उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण

Fri, 24 Jul 2026 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Resolve the issues faced by entrepreneurs on a priority basis.
बस्ती। सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उद्यमियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। सीडीओ ने जिम्मेदारों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न किया जाए और प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। बैठक में उद्यमियों ने अवगत कराया कि मेडिकल वेस्ट निर्धारित स्थान पर डिस्पोज नहीं किया जाता है। जिसपर ने ईओ नगर पालिका को जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सीएमओ को पत्र प्रेषित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि शहर के अस्पतालों द्वारा निर्धारित स्थान पर ही मेडिकल वेस्ट को डिस्पोज किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में निवेश मित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता योजना आदि की समीक्षा हुई। इस अवसर पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, उपायुक्त प्रशासन राज्यकर उपेन्द्र यादव, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed