फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   resignation of the teachers from the post of in-charge

Basti News: नगर क्षेत्र के शिक्षकों का संकुल प्रभारी पद से सामूहिक इस्तीफा

Sat, 20 May 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
resignation of the teachers from the post of in-charge
नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूल शिक्षकों ने संकुल प्रभारियों ने दिया त्याग पत्र।
बस्ती। जिले के नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय में तैनात पांच शिक्षक संकुलों ने गैर शैक्षणिक कार्यों को कराए जाने के विरोध में शुक्रवार को बीएसए को सामूहिक त्यागपत्र सौंप दिया। सामूहिक इस्तीफे में शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी अव्यावहारिक कार्यों के आदेश देकर उनसे गैर शैक्षणिक कार्य लेते हैं। इसके चलते संकुल शिक्षक स्वयं के विद्यालय के छात्रों की शिक्षा में सहयोग नहीं कर पाते। जिससे बच्चे के पढ़ाई और नामांकन कार्य बाधित हो रहा है। संकुल प्रभारी पद पर तैनात शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित त्यागपत्र में यह कहते हुए आरोप लगाया कि संकुल प्रभारी शिक्षकों को विद्यालय समय के अतिरिक्त विभागीय सूचनाओं के अतिरिक्त डीबीटी, प्रेरणा पोर्टल पर आंगनबाड़ी, बाल वाटिका, युडाइस प्लस, समस्त निजी स्कूलों की डाटा फीडिंग सहित तमाम गैर विभागीय कार्यों को करने के लिए बाध्य किया गया जबकि नगर क्षेत्र के शिक्षक संकुल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से अपना उत्तरदायित्व निर्वहन करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं जिसके चलते सभी संकुल शिक्षक पद से सामूहिक त्याग पत्र दे रहे हैं। त्याग पत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

इस्तीफा देने वालों में फैजान अहमद, महमूद आलम अंसारी, एहसानुर्रहमान, प्रभावती देवी, नीता सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed