फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Residential building will be built in Naugarh tehsil

Basti News: पीडब्ल्यूडी भवन खंड नौगढ़ तहसील में बनवाएगा आवासीय भवन

Fri, 02 Feb 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Residential building will be built in Naugarh tehsil
शासन से मिली मंजूरी, खर्च होंगे 9.31 करोड़ रुपये, 2.14 करोड़ की पहली किस्त मिली
विज्ञापन

टेंडर की प्रक्रिया शुरू, 18 महीने में पूरे होंगे तहसील कर्मियों के आवास

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पीडब्ल्यूडी का बस्ती का भवन निर्माण खंड सिद्धार्थनगर के नौगढ़ तहसील परिसर में राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासों का निर्माण शुरू कर देगा। इसके लिए शासन ने 2.14 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दिया है। विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर फाइनल होने के बाद 18 महीने के अंदर यह आवास पूर्ण हो जाएंगे।

मंडल के पांच तहसील परिसरों में राजस्व कर्मियों के आवास का निर्माण कराने के लिए साल भर पहले पीडब्ल्यूडी के भवन निर्माण खंड ने करीब 57 करोड़ रुपये का इस्टीमेट शासन को भेज रखा था। इसमें सदर, हर्रैया, भानपुर, रुधौली व सिद्धार्थनगर के नौगढ़ तहसील मुख्यालय शामिल हैं। यहां तहसील भवनों का निर्माण तो हो चुका है, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी या तो जिला मुख्यालय से आकर ड्यूटी करते हैं, या फिर तहसील मुख्यालयों से सटे क्षेत्रों में किराए का मकान लेकर रहते हैं।
विज्ञापन

मंडल प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के भवन खंड को राजस्व कर्मियों के आवास के लिए जनवरी 2023 में इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे, जिस पर अधिशासी अभियंता सत्यपाल ने सहायक अभियंता अखिलेश कुमार सिंह व अवर अभियंता आरपी चौधरी की टीम को सभी तहसील परिसरों का सर्वे कर करीब 57 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार करवाया और साल भर पहले फरवरी में ही शासन को भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच रुधौली में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम अंद्रा वामसी ने जब यहां की समस्या को करीब से देखा तो 30 दिसंबर को इंजीनियरों को रुधौली तहसील का दोबारा स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। रुधौली में आवास के लिए पीडब्लयूडी भवन खंड के अभियंताओं ने 8.55 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया है।
सिद्धार्थनगर के नौगढ़ तहसील परिसर में बनने वाले आवास के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने शासन तक वार्ता कर इस परियोजना को स्वीकृत करवा दिया और 9.31 करोड़ की लागत से बनने वाले इन आवासों के लिए 2.14 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी। उम्मीद है कि फरवरी के पहले पखवाड़े में टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और सितंबर 2025 तक यहां राजस्व कर्मियों के आवास की समस्या दूर हो जाएगी।
पीडब्ल्यूडी भवन खंड के एई अखिलेश कुमार सिंह व साइट इंजीनियर आरपी चौधरी की टीम के अनुसार, तहसील परिसर में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व कार्यालय सहायकों के लिए आवास का निर्माण किया जाना है। आवासीय परिसर की चारदीवारी के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

...
कोट
नौगढ़ तहसील परिसर में आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी हो चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। अगले पखवाड़े तक कार्यदायी संस्था से आवास का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
-सत्यपाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी भवन खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed