फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Research will be done in classical singing, MoU signed

Basti News: शास्त्रीय गायन-वादन में होगा शोध, एमओयू साइन

Mon, 29 May 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Research will be done in classical singing, MoU signed
रिदम एकेडमी की निदेशक डॉ. श्रेया
शास्त्रीय गायन-वादन में होगा शोध, एमओयू साइन
विज्ञापन

बस्ती। छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय कानपुर व रिदम एकेडमी के बीच मेमोंरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसमें संगीत, नृत्य, गायन व सामाजिक कार्य को लेकर अध्ययन, शोध, प्रदर्शन और संकलन के साथ ही विद्यार्थियों को प्रोफेसर,शिक्षक संस्थान के साथ ही परस्पर सहयोग प्रदान करेंगे।

सीडीओ की पत्नी व रिदम एकेडमी की डायरेक्टर डॉ.श्रेया ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि समझौते में दोनों पक्ष मिल कर डिप्लोमा सर्टिफिकेट, वोकेशनल कोर्स सहित अनेक प्रकार के एकेडमिक एवं रिफ्रेशर कोर्स का संचालन करेंगे। प्रदेश की सांस्कृतिक विविधताओं के साथ ही स्थानीय बोलियों सहित अवधी, बुंदेली, भोजपुरी, पूर्वांचली, बघेली सरीखी बोलियों के प्रचार-प्रसार पर जोर देगी। सांस्कृतिक मूल्यों, रीति-रिवाजों परंपराओं, बहुमूल्य धरोहरों का संवर्धन करेगी। बताया कि लोक विधाओं में गायन,वादन एवं नृत्य शैलियों के लिए प्रदेश के कलाकारों को मंच प्रदान कराने का करार इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं। कुल सात समझौतों पर अंतिम मुहर लगी है। एमओयू में अकादमी की ओर से परियोजना प्रमुख दुर्गेश पाठक,कोआर्डिनेटर जय सिंह,कंचन, अंशिका, अभिजीत,समरीन और छत्रपति शाहूजी यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी(रजिस्ट्रार),डॉ. रिचा शर्मा, डॉ. रश्मि गौड़ व डॉ. अमित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed