फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   report of constituency

महादेवा, कप्तानगंज में हारे, हर्रैया ने बचाई लाज

Fri, 24 May 2019 12:35 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 24 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
report of constituency
मतगणनास्थल का जायजा लेते डीएम डॉ राजशेखर। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पांच विधानसभा हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर और महादेवा जोड़कर बनी इस सीट को लेकर पांच विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। मगर परिणाम आने के साथ ही उन सभी के चेहरे पर विजयी मुस्कान तैरती गई। सीना चौड़ा किए मतगणना परिसर से निकले माननीयों को देखकर लग रहा था मानो परीक्षा में अव्वल आने के बाद विद्यार्थी घर लौट रहा हो। हालांकि, महादेवा, कप्तानगंज विधानसभा में पार्टी की हार हुई लेकिन हर्रैया और रुधौली ने भरपाई कर दी। 
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पांचों सीटों पर परचम लहराया। हर्रैया विधानसभा सीट से अजय कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी के राजकिशोर सिंह को 30,106 मतों के अंतर से हराया। कप्तानगंज से बीजेपी के चंद्र प्रकाश ने बहुजन समाज पार्टी के राम प्रसाद चौधरी को 6,827 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।  कांग्रेस के टिकट पर जीते संजय प्रताप जायसवाल ने 2017 में पाला बदल कर रुधौली विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरे। बसपा के राजेंद्र प्रसाद चौधरी को 21,805 मतों के अंतर से हराकर दोबारा विधायक बन गए। 
विज्ञापन

 बस्ती सदर सीट पर काबिज बसपा के जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी से बीजेपी के दयाराम चौधरी ने छीनकर 42,594 मतों से जीत हासिल कर ली। दूसरे नंबर पर सपा के महेंद्र यादव रहे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित महादेवा विधानसभा से बीजेपी के रविकुमार सोनकर ने बसपा के दूधराम को 25 हजार 884 मतों के अंतर से हराया था।  इस बार चुनाव अभियान की कमान पांचों विधायकों ने संभाली। कमोबेस सबने जोर लगाया और अंतत: संसदीय सीट पर दोबारा कमल खिल उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अंतिम रुझान 
विधानसभा क्षेत्र हर्रैया
राजकिशोर सिंह (कांग्रेस) 24767
राम प्रसाद चौधरी (गठबंधन) 65715
हरीश द्विवेदी (भाजपा) 108319
कुल 42604 मतों से भाजपा ने आगे रही।

विधानसभा क्षेत्र कप्तानगंज
राजकिशोर सिंह (कांग्रेस) 14470
रामप्रसाद चौधरी (गठबंधन) 93442
हरीश द्विवेद्वी (भाजपा) 82346
कुल 11096 मतों से गठबंधन प्रत्याशी भाजपा से आगे रहे।

विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर
राजकिशोर सिंह (कांग्रेस) 13016
रामप्रसाद चौधरी (गठबंधन) 90495
हरीश द्विवेदी (भाजपा) 91874
कुल 1379 मत अधिक पाकर भाजपा प्रत्याशी गठबंधन से आगे निकले

विधानसभा क्षेत्र महादेवा(सु)
राजकिशोर सिंह (कांग्रेस) 16268
रामप्रसाद चौधरी (गठबंधन) 90701
हरीश द्विवेदी (भाजपा) 84204
यहां बसपा ने 6497 से जीत दर्ज की

विधानसभा क्षेत्र रुधौली
राजकिशोर सिंह (कांग्रेस)17478
रामप्रसाद चौधरी (गठबंधन) 95421
हरीश द्विवेदी (भाजपा) 100402
यहां भाजपा ने 4981 से जीत दर्ज की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed