{"_id":"56f6dcb84f1c1baf2af151e1","slug":"report-card-will-be-distributed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय उत्सव में बंटेंगे रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय उत्सव में बंटेंगे रिपोर्ट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
पेपर देकर बाहर निकलते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में 30 मार्च को परीक्षा फल घोषित किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय उत्सव का आयोजन होगा। इस दिन जिलेे के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे दो लाख 49 हजार विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। इसी के साथ नए शैक्षणिक सत्र के लिए ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज हो जाएगा।
शासन ने 30 मार्च को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में उत्सव दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन प्राइमरी के 1746 और जूनियर स्कूल के 638 विद्यालयों के दो लाख 49 बच्चों को परीक्षा फल का कार्ड वितरण किया जाएगा। बीएसए डाॅक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उत्सव दिवस मनाने का निर्णय इस लिए लिया गया ताकि बच्चें इस दिन को सदैव याद रखें। बच्चों के लिए इस दिन को यादगार बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। बताया कि रिपोर्ट कार्ड प्रधान या अन्य किसी भी जनप्रतिनिधि के हाथों से बच्चों को दिलाया जाएगा।
इस साल माध्यमिक परीक्षा की तर्ज पर बेसिक स्कूलों में परीक्षा कराई गई। 14 मार्च से 18 मार्च तक चली इस परीक्षा के बदले पैटर्न को लेकर बच्चों और शिक्षकों को शुरुआती परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक कक्षा छह के बच्चों को कक्षा आठ के बच्चों को प्रश्न पत्र दिए गए। जिसकी बाद में परीक्षा करानी पड़ी। बीएसए ने बताया कि विभाग का यह नया अनुभव काफी सफल रहा। परिषदीय स्कूल के बच्चों ने भी नए पैटर्न का स्वागत किया, और उन्हें भी इस नए पैटर्न से कुछ नया सीखने को मिला। उनके भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना जागृति हुई। बताया कि इस परीक्षा में कक्षा एक के बच्चों की परीक्षा मौखिक कराई गई, और अन्य की मौखिक के साथ लिखित परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
‘स्कूल चलो अभियान’ की सफलता के लिए शनिवार को जनपदीय समिति की बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते एडीएम राकेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय पर जोर दिया। कहा कि इस अभियान के तहत 6-14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को स्कूल पहुंचाना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मिल कर काम करें। जिससे शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन स्कूलों में हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में विभिन्न विभागों के 5 से 6 कर्मचारी काम करते हैं। यदि हर कर्मचारी स्कूल न जाने वाले एक-एक बच्चे के घर की जिम्मेदारी उठा ले तो हर बच्चा स्कूल जाने लगेगा।
बीएसए ने कहा कि 01 अप्रैल 2016 से शुरू हो रहे नए शिक्षण सत्र में 6-14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को स्कूलों को जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्कूल स्तर, एनपीआरसी स्तर, बीआरसी स्तर तथा जिला स्तर पर रैलियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। 30 मार्च को रिजल्ट वितरण के साथ स्कूल चलो अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। इसमें जन प्रतिनिधियों एवं दूसरे विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता होगी।
बैठक में एसडीएम आरबी सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, राम प्रसाद, एससी शर्मा व डायट प्राचार्य संध्या श्रीवास्तव ने भी स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए अपने विचार रखे। बैठक में बीडीओ सुधा शांडिल्य, ध्रुव जायसवाल, कपिलदेव द्विवेदी, घनश्याम वर्मा, विजय ओझा, उदयभान कुशवाहा, श्याम विहारी, राजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, संतोष कुमार पांडेय, राम बहादुर, सुभाष वर्मा, रामतिलक वर्मा, जगदीश यादव, उमेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह, सुनील त्रिपाठी, अभिनव मणि त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, डीपीओ मनोज कुमार, आरएस पांडेय, नसीम जहां, सावित्री चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, शिवपूजन आर्य, दानबहादुर दुबे, अजय पाल, शिव बहादुर सिंह, डॉ सर्वेष्ट मिश्रा, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।