फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   "Renewal fee increase non-rational '

‘नवीनीकरण शुल्क में वृद्धि गैर वाजिब’

Sun, 28 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/बस्ती
अमर उजाला/बस्ती Updated Sun, 28 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक रविवार को
विज्ञापन
जिला कार्यालय पर हुई। इसमेें ड्रग लाइसेंस और नवीनीकरण के शुल्क में दस गुना वृद्धि को गैर वाजिब बताया गया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।

संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि दवा व्यवसायी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार इसे अनसुना कर रही है।

सोमवार को सभी लोग लखनऊ में जुटकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएंगे। महामंत्री अशोक सिंह ने बताया कि ड्रग लाइसेंस व नवीनीकरण मेें बेतहाशा वृद्धि को सहन नहीं किया जाएगा। शीतला पटेल, इंद्रमणि पांडेय, योगेश भाटिया आदि ने लखनऊ के धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचकर सफल बनाने की अपील की।

बैठक में शिवमूरत मिश्रा, विशाल मल्होत्रा, अजीत कुमार श्रीवास्तव, विजय पांडेय, संदीप मिश्रा, राकेश पांडेय, शैलेंद्र चौधरी, गौहर अली, जयगोपाल गुप्ता, शिशिर जायसवाल, राकेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।

बाद में सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर रामप्रसाद को पीएम व सीएम को संबोधित अपनी मांगों से संबंधित मांगपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed