फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Remained closed for the fourth day and Block D Building

चौथे दिन भी बंद रहे विकास भवन व ब्लॉक

Sun, 31 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 31 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Remained closed for the fourth day and Block D Building
विकास भवन पर कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रर्दशन।
डीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार सिंह की बर्खास्तगी से नाराज कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और सफाई कर्मचारी संघ भी धरने में शामिल हुआ तो लेखपाल संघ ने आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विकास भवन कर्मचारी संघ, ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम रोजगार संघ देवेंद्र की बर्खास्तगी को लेकर आंदोलित है। विकास भवन में तालाबंदी के साथ ही सभी ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यबहिष्कार का आंदोलन चल रहा है। शनिवार को सफाई कर्मचारी संघ और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी भी विकास भवन में चल रहे धरना में शामिल हुए। शनिवार को धरना की अध्यक्षता करते हुए विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को अभिलेख देखने तक की फुरसत नहीं है। हम देवेंद्र के साथ न्याय होने तक लड़ाई  जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामअधार पाल ने कहा कि जिला प्रशासन को जनपद न्यायालय और हाईकोर्ट में लंबित वाद को देखते हुए मामले में पुनर्विचार कर बर्खास्तगी आदेश को वापस लेना चाहिए। एकपक्षीय कार्रवाई कर 22 वर्ष से नौकरी कर रहे एक व्यक्ति को सड़क पर लाकर खड़ा कर देना दुखदाई व निंदनीय है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी और ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि देवेंद्र की बर्खास्तगी न्यायालय की अवमानना है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य, ट्यूबेल टेक्निकल एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष राव ने जिला प्रशासन का हठवादी रवैया कर्मचारी हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कर्मचारी नेता तौलू प्रसाद, श्याम बिहारी, मो. कलीम, राजेश श्रीवास्तव, रामआसरे यादव, अखिलेश पांडेय, सुग्रीव भारती, रामयज्ञ, संजय श्रीवास्तव, सज्जन उपाध्याय, दीपक कुमार, ओमप्रकाश, रुद्रनाथ श्रीवास्तव, हीरामन, गोवर्धन प्रसाद उपाध्याय, रामलाल, मृत्युंजय यादव, वीके लाल, धीरेंद्र कुमार यादव, वीर बहादुर सिंह, रामकिशोर शुक्ल, दिलीप श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, रामराज, शैलेंद्र, राकेश वर्मा,  मुकेश सोनकर, शिवकुमार, संगीता, सत्यनारायण चौधरी, आलोक चौधरी, अशोक श्रीवास्तव, मुक्तिनाथ, वीरेंद्र प्रताप नारायण, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, परवेज खान, दीपक श्रीवास्तव, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed