Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Relief from the heat, but temperatures are still above normal.

Basti News: धूप से राहत, तापमान सामान्य से अधिक

Tue, 13 Jan 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Relief from the heat, but temperatures are still above normal.
धूप निकलने के बाद सड़क पर बढ़ा आवागमन का दबाव। संवाद
बस्ती। मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। लगातार दूसरे दिन भीषण ठंड से लोगों ने और राहत महसूस की है। सुबह आठ बजे तक सूरज दिखाई पड़ने लगे। कुछ ही देर बाद अच्छी धूप निकल आई। सुबह से लेकर दिन भर चहल-पहल बढ़ी रही।
विज्ञापन

15 दिसंबर के बाद से ही ठंड ने पांव पसार लिया था। घने कोहरे और शीतलहर के बीच बर्फीली हवा ठिठुरने पर विवश कर रही थी। इधर नौ दिनों तक लगातार धूप नहीं निकला। जिससे कड़ाके की ठंड में लोगों की हालत और पतली हो गई थी। रविवार से मौसम का रुख बदलता हुआ दिखाई पड़ रहा है। लगातार दूसरे दिन भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री पर दर्ज हुआ है। यह सामान्य से ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक आठ डिग्री पर रिकार्ड हुआ है। अगले चौबीस घंटे में अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने एवं हवा सामान्य गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed