{"_id":"647f858c426cd4ee78033309","slug":"regular-yoga-practice-will-keep-the-body-healthy-basti-news-c-7-1-196294-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ रहेगा शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ रहेगा शरीर
Wed, 07 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
योग सीखती महिलाएं।
बस्ती। भारत स्वाभिमान की ओर से शहर के बभनगावां में सात दिवसीय योग शिविर का संचालन किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक सुभाष चंद्र आर्य ने शिविर में पहुंचे लोगों को बताया कि नियमित प्राणायाम के अभ्यास से हृदय, फेफड़े और मस्तिष्क संबंधी रोग दूर होते हैं। योग करने से मोटापा, मधुमेह, कोलेस्ट्राल, कब्ज, गैस, अम्लपित्त, सांस रोग, माइग्रेन, रक्तचाप, किडनी रोग को होने से रोका जा सकता है।
योग से कैंसर जैसे लाइलाज रोगों से बचा जा सकता है। योगासनों का अभ्यास कराते हुए कहा कि घृतकुमारी का नियमित सेवन करने से शुगर, गठिया, पेट के रोग दूर होते हैं इसके साथ ही चेहरे से मुंहासे और झांइयां भी मिटती हैं। उन्होंने सूर्य नमस्कार और यौगिक जॉगिंग का अभ्यास कराया। कहा कि 21 जून को विश्व योग दिवस के दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योग साधक वीरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि योगाभ्यास से शरीर हल्का रहता है, जकड़न दूर होकर पाचनतंत्र मजबूत होता है।