फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   recovery1

47 सौ किसानों से 3.5 करोड़ की धनराशि वसूलेगा कृषि विभाग

Mon, 13 Jun 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
recovery1
47 सौ किसानों से 3.5 करोड़ की धनराशि वसूलेगा कृषि विभाग
विज्ञापन

- अपात्र होने के बाद भी पीएम किसान योजना में ले रहे थे लाभ
- सोशल ऑडिट में हुई पुष्टि, वसूली के लिए नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत गलत तरीके से लाभ लेने वाले किसानों से कृषि विभाग धनराशि की वसूली करा रहा है। विभाग अब तक करीब 512 लोगों से 43 लाख 42 हजार रुपये की धनराशि वसूल चुका है। इन लोगों ने सम्मान निधि के तहत 2117 किस्तें प्राप्त किया था। योजना के तहत कराई जा रही सोशल ऑडिट में करीब 4707 किसान अपात्र पाए गए हैं। इनसे करीब तीन करोड़ 55 लाख 74 लाख रुपये की वसूली की जानी है।
जिले में करीब चार लाख 60 हजार 32 किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत लाभ ले रहे हैं। कृषि विभाग लाभार्थी किसानों का ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर सोशल ऑडिट करा चुका है। इसमें बड़ी संख्या में किसान अपात्र पाए गए हैं। योजना की नई गाइड लाइन के अनुसार अपात्रता के कई कारण सामने आ रहे हैं। गाइड लाइन के अनुसार अब एक परिवार के एक ही सदस्य को योजनांतर्गत लाभ मिलेगा, जो किसान अन्य किसी योजना में सरकार से आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें भी अपात्र घोषित किया जा रहा है। इसके अलावा भूमिहीन, आयकरदाता, ज्यादा रकबा, अधिवक्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी आदि को भी अपात्र घोषित किया जा रहा है। सोशल ऑडिट में अपात्र पाए गए लोगों को विभाग की ओर से नोटिस जारी की जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
अपात्रों की रोक दी गई हैं किस्तें
सोशल ऑडिट में अपात्र पाए गए किसानों की आगामी किस्तें पोर्टल से रोकते हुए वसूली की नोटिस जारी की गई है। 512 लोगों ने धनराशि जमा भी करा दिया है। अन्य से धनराशि जमा कराने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed