{"_id":"626982ce6500ec683518f5b0","slug":"real-brothers-accused-of-beating-young-man-three-arrested-basti-news-gkp434905535","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों पर युवक की पिटाई का आरोप, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों पर युवक की पिटाई का आरोप, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगे भाइयों पर युवक की पिटाई का आरोप, तीन गिरफ्तार
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के बनकटवा जोत कन्हई गांव निवासी तीन सगे भाइयों पर एक युवक को पीटकर बेहोश करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बनकटवाजोत कन्हई गांव निवासी रामरूप की पत्नी रीता देवी ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह अपने बेटे आशीष के साथ दुकान से सब्जी लेकर वापस घर आ रही थीं। गांव के पवन वर्मा, फूलचंद्र, दीप चंद बाइक पर सवार होकर हाथ में सरिया लेकर आए।
रीता के अनुसार, उनके बेटे आशीष को पीछे से सिर पर सरिया से मारने लगे। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोश गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि तीनों पर पीटकर बेहोश करने और एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए गौर अस्पताल भेजा गया है।