फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   reached the police station with the dead body

Basti News: मारपीट में घायल की मौत, शव लेकर थाने पर पहुंचे

Tue, 21 Mar 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
reached the police station with the dead body
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के रानीपोखरा में 13 फरवरी को हुई मारपीट में घायल की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिवार के लोग शव लेकर थाने पर पहुंच गए। गेट पर शव रखकर पोस्टमार्टम कराने और आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे। सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिवंगत की भतीजी सलोनी जायसवाल पुत्री स्व. मनोज जायसवाल निवासी रानी पोखरा पुरानी बस्ती ने तहरीर में बताया कि उनका एक घर पांडेय बाजार में भी है। इसके बंटवारे लेकर उसके घर वालों और बुआ कुसुम के बीच विवाद चल रहा था। 13 फरवरी को उसकी बुआ ने घर की महिलाओं को बात करने के लिए पांडेय बाजार वाले घर पर बुलाया। आरोप लगाया कि बुआ ने बातचीत के बजाए उन पर झूठा आरोप लगाकर 112 डायल करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। मगर उस दिन थानाध्यक्ष के मौजूद न रहने पर उन्हें दूसरे दिन बुलाया गया। बताया कि उसकी और उसकी बहन की साइकिल पांडेय बाजार वाले मकान पर ही छूट गई थी। जिसे लेने शाम को चचेरी बहन साक्षी के साथ वह गई तो बुआ ने कहा कि वहां कोई साइकिल नही हैं। इसी बीच उनके चाचा विपिन और भाई रोहन भी वहां पहुंच गए। तभी बुआ और उनके पक्ष के लोगों ने उन्हें, उनके भाई रोहन, चाचा विपिन व बहन साक्षी को लाठी ईंट पत्थर, डंडा, बांस आदि से जमकर मारा पीटा। इसमें उनके चाचा विपिन को गंभीर अंदरूनी चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज किया। आरोप है कि पुलिस ने उनका मेडिकल नहीं कराया। ऐसे में उन लोगों ने खुद उन्हें ओपेक अस्पताल कैली पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां उनके चाचा विपिन की सोमवार को मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

---
इन लोगों पर दर्ज हुआ था केस
- पुलिस का कहना है कि 13 फरवरी को ही दोनो पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। पहले पक्ष की ओर से सलोनी ने तहरीर देकर कुसुमलता, किशन, त्रिभुवन, प्रभुनाथ, नंद किशोर, शिवम कसौधन व कुछ अज्ञात के विरुद्ध ईंट पथर चलाकर मारने पीटने का आरोप लगाया था। वहीं दूसरे पक्ष के त्रिभुवन जायसवाल ने विपिन जासवाल, रोशन, साक्षी, नीलम व संगीता के विरुद्ध दुकान मेें घुसकर मारने पीटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
- सीओ सिटी आलोक प्रसाद का कहना है कि दोनो पक्षों के बीच प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर 13 फरवरी को मारपीट हुई थी। पुलिस ने मामले में क्रास केस दर्ज किया था। दिवंगत विपिन पहले से ही लीवर का मरीज था। फिर भी परिवारीजनों के आरोप के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसमें यदि मौत का कारण चोट आई तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed