फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   raped with student

स्नातक की छात्रा से होटल में दुष्कर्म

Mon, 16 May 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
raped with student
स्नातक की छात्रा से होटल में दुष्कर्म
विज्ञापन

घर पहुंचाने के बहाने आरोपी ने किया कृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मां की सहेली के बेटे पर विश्वास करके उसके साथ घर जा रही छात्रा के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रुधौली थाना क्षेत्र की रहने वाली स्नातक की छात्रा के साथ डुमरियागंज से लौटते समय यह घटना हुई। प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि 12 मई को डुमरियागंज रोड पर कुछ काम से गई थी। इसी दौरान सोनहा थाना क्षेत्र के रहने वाली मां की सहेली के बेटे से मुलाकात हो गई। आरोप है कि वह उसे घर छोड़ने की बात कहकर अपने साथ ले गया। इसके बाद डुमरियागंज रोड पर ही स्थित एक होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। वहां से लौटने के बाद पीड़िता ने हिम्मत करके घरवालों को यह बात बताई। परिवारवालों के कहने पर उसने पंद्रह मई को थाने पर तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed