{"_id":"61704c8b8de22334491ce104","slug":"raped-with-girl-of-fraud-basti-news-gkp4135944133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म,किशोरी को लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म,किशोरी को लेकर भागा
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, किशोरी को भगाया
अलग-अलग मामलों में चार नामजद
- कलवारी व कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। किशोरी को झांसा देकर दुष्कर्म करने और बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के अलग-अलग दो मामलों में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अपहृता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि मोहल्ले का विशाल यादव उर्फ पप्पू यादव ने वहीं की गौरा देवी व अमन कसौधन के सहयोग से उसकी बेटी को भगा ले गया। साथ में लड़की 50 हजार रुपये नकदी व जेवरात भी ले गई। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अपहृता का पता लगाया जा रहा है। इसी तरह के एक अन्य मामले में कलवारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है। परिवार वालों को जानकारी होने पर जब उलाहना लेकर गए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर राहुल निवासी कड़सरी मिश्र थाना लालगंज के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो व धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।