फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rape of woman on the pretext of exorcism, case registered

Basti News: झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 05 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Rape of woman on the pretext of exorcism, case registered
पैकोलिया क्षेत्र का मामला, पिटाई करने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने बताया है कि करीब छह वर्ष पूर्व उसकी तबीयत खराब हुई थी। पिता दवा लेने गए थे। उसी दौरान गांव का कल्लू उर्फ इकबाल मिल गया। उसने बताया कि वह झाड़-फूंक और दुआ कर देगा और सही हो जाएगी। उसके पिता को विश्वास में लेकर कल्लू बाबा ने झाड़-फूंक किया, लेकिन आराम नहीं मिला। थानाध्यक्ष संजू यादव ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म और मारने पीटने की धारा में केस दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही।
महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद वह टहलते-घूमते घर पर आया। परिवार के लोग मौके से नहीं थे। माता-पिता बकरी पालन करते हैं। कल्लू ने उसे कुछ खाने के लिए दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। जब होश में आई तो उसे पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हो चुका है। पीड़िता ने डर वश परिवार में किसी से नहीं बताया। जबकि दुआ और झाड़-फूंक के बहाने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब सात बजे वह पास के चौराहे पर दवा लेने गई थी, तभी कल्लू बाबा फिर दिखाई दिया। पीड़िता ने अपनी मां से आप बीती सुनाई। यह सुनते ही मां ने कल्लू बाबा से पूछा कि उसकी बेटी के साथ ऐसा क्यों किया। इसी बात पर कल्लू बाबा और उसके लड़के और पत्नी ने अपशब्द कहते मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed