{"_id":"6716e4704a33fec8010a1cc4","slug":"rape-of-teenage-girl-on-the-pretext-of-showing-fair-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126001-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मेला दिखाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मेला दिखाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म
Tue, 22 Oct 2024 05:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र की एक किशोरी को मेला दिखाने के बहाने दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कप्तानगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी को शिवानंद 25 अक्तूबर 2020 को दुर्गा पूजा मेले दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
आरोप है कि इसके बाद उसने बेटी को ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर लड़की के साथ माता-पिता आरोपी के घर पर शिकायत करने गए तो आरोपी व उसके परिजनों ने मारपीट की।
अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी शिवानंद उर्फ गुलशन समेत चार लोगों पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ह