फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rape of teenage girl in Harraiya

Basti News: हर्रैया में किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rape of teenage girl in Harraiya
थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, एसपी ने घटनास्थल का किया मुआयना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। पिता को दुकान पर खाना देने जा रही हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार को दिन में करीब दो बजे की बताई जा रही है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी युवक की खोजबीन में जुट गई है। एसपी ने भी घटना स्थल का मुआयना करके घटना के बारे में गांव के लोगों से जानकारी ली।


किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वह गांव के दूसरे पुरवे पर गुमटी में नाई का कार्य करता है। उसकी 15 वर्षीय पुत्री दिन में घर से खाना पहुंचाने जाती है। शनिवार को करीब चार बजे वह जब खाना देने जा रही थी। तभी युवक रास्ते में घात लगाए बैठा था। सिवान में बने आरोपी के घर के सामने पहुंचने पर उसने साइकिल पकड़ कर गिरा दिया। पीड़िता का मुंह दबाकर घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। देर होने पर जब उसके भाई ने पिता को फोन कर बहन के घर न लौटने की जानकारी दी तो सभी लोग खोजबीन करने लगे। पीड़िता की साइकिल आरोपी के घर के पास देखकर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने रोते हुए आप बीती बताई। इसके बाद 112 और 1076 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में किशोरी के पिता ने थाने में आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed