फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rape of a girl on the pretext of marriage, case registered

Basti News: शादी का झांसा देकर युवती संग दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 03 Nov 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl on the pretext of marriage, case registered
बस्ती। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। हालांकि घटनास्थल पुरानी बस्ती क्षेत्र में होने की वजह से पुरानी बस्ती थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि सुहेल अहमद ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद एक सप्ताह के भीतर निकाह करने का वादा किया। फिर दक्षिण दरवाजा स्थित पब्लिक लाज गेस्ट हाउस में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच ली। इतना ही नहीं आर्थिक समस्या बताकर कुछ पैसा भी ले लिया। कुछ दिन बाद जब शादी करने के लिए कहा तो भड़क गया। अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। जब इसकी शिकायत सुहेल के भाई व अन्य परिजनों से की तो अपशब्द कहते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने सुहेल अहमद समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ महेश सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed