{"_id":"6738e9842d8433b4490ef954","slug":"rape-accused-gets-10-years-imprisonment-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127408-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास
विज्ञापन
बस्ती। न्यायालय स्पेशल जज एससीएसटी के न्यायाधीश कमलेश कुमार की अदालत ने दुष्कर्म के एक आरोपी को 10 वर्ष का कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड न अदा करने पर 3 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। अनुसूचित जाति निवारण अधिनियम में दोष मुक्त करार दिया है।
अभियोजन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने अदालत को बताया कि सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता ने 17 जुलाई 2020 को तहरीर देकर बताया था कि उसकी लड़की शाम सात बजे शौच के लिए बाहर गई थी। उसको अकेला पाकर दूसरे गांव के ध्रुपचंद निवासी ग्राम जगदीशपुर उर्फ नौगढ़वा थाना सोनहा ने पकड़ कर दुष्कर्म किया। उसकी लड़की के कपड़े भी फाड़ दिए।
वह रोते हुए घर आई और मां को बात बताई। केस में विवेचक ने पीड़िता का बयान मेडिकल परीक्षण के आधार पर दुष्कर्म की धारा सहित अन्य धाराओं में न्यायालय में आरोप पत्र भेजा। न्यायाधीश से दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद आरोपी ध्रुपचंद्र को सजा का हुक्म दिया। संवादद