{"_id":"6a87576d74679f55540e01d9","slug":"ranjit-wins-the-district-level-judo-competition-basti-news-c-207-1-bst1006-164707-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रंजीत ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रंजीत ने मारी बाजी
विज्ञापन
जूडो प्रतियोगिता के विजेता रंजीत को मेडल पहनाते प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह-स्रोत विद्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडेरवा। गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रंजीत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन कर किया। प्रतियोगिता का मुख्य मुकाबला रंजीत और प्रिंस के बीच हुआ। इसमें रंजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी चयनकर्ता प्रभाकर ओझा और रमेश चंद्र गुप्ता ने निभाई। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर अरविंद सिंह, अरविंद पांडेय, विनोद कुमार, रितेश कुमार, इरफान अहमद, सौरभ कुमार, प्रवीन सिंह गौतम, भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा और अभिषेक मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।