स्काउट संवर्ग से चंद्रशेखर आजाद व गाइड संवर्ग से रानी लक्ष्मीबाई की टीम विजेता
गायघाट (बस्ती)। झिनकू लाल इंटर कॉलेज कलवारी में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण समारोह का शनिवार को समापन हो गया। स्काउट संवर्ग से चंद्रशेखर आजाद टीम व गाइड संवर्ग से रानी लक्ष्मीबाई टीम को विजेता घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक कलवारी सौदागर राय ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण में बच्चों का सामाजिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को इसमें अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराएं। विशिष्ट अतिथि व प्रबंधक अमित चौधरी ने दो बार राष्ट्रीय स्तर पर ऑलओवर चैंपियन बनने पर विद्यालय की टीम से कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवाने की तैयारी शुरू कर दें। शिविर संचालक व जिला संगठन आयुक्त अमित कुमार शुक्ल स्काउट गाइड इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, स्काउट प्रार्थना, प्राकृतिक चिकित्सा आदि के बारे में जानकारी दी। नेहा गुप्ता, शीबा इद्रीशी व अबू हसन मेकरानी, सचिन यादव ने प्रशिक्षण दिया। निर्णायक मंडल ने स्काउट संवर्ग से चंद्रशेखर आजाद टीम व गाइड संवर्ग से रानी लक्ष्मीबाई टीम को विजेता घोषित किया। स्काउट मास्टर माता प्रसाद त्रिपाठी व अजय कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया। आयोजक व प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी ने बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर राज नारायण पांडेय, राम ललित वर्मा, ओम प्रकाश चौधरी, चंद्र प्रताप नारायण सिंह, संतोष वर्मा, इंद्रेश वर्मा, विनोद पांडेय, यशपाल यादव आदि मौजूद रहे।