फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ramchandra Shukla Jubilee

रामचंद्र शुक्ल की जयंती मनी

Tue, 18 Oct 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 18 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ramchandra Shukla Jubilee
आचार्य राम चन्द्र शुक्ल बालिका इण्टर कालेज अगौना मे आचार्य राम चंद्र शुक्ल के जयंती पर मार्ल्यापण करते डीआईजी लक्ष्मी नरायन।
हिंदी साहित्य के गौरव व समालोचना के शिखर पर विराजमान आचार्य राम चंद्र शुक्ल की 132वीं जयंती मंगलवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। वक्ताओं ने अनुशासन को सफलता की पहली महत्वपूर्ण सीढ़ी करार दिया। आचार्य राम चंद्र शुल्क बालिका इंटर कॉलेज अगौना में आयोजित जयंती समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी लक्ष्मी नरायन ने कहा कि आचार्य शुक्ल के समय अंग्रेजों का शासन था। आर्चाय शुक्ल, पं. मदन मोहन मालवीय के  समय हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष थे। अनुशासन और संकल्प के बल बूते साहित्य के शिखर पर पहुंचे। विद्यार्थियों से कहा कि अपने आप को  अनुशासित करें, माता-पिता को इज्जत दें तथा देश के प्रति समर्पित रहें।  पूर्व विधायक अंबिका सिंह, संतोष कुमार सिंह, राजकुमार सिंह मंजुल,  सतीश आर्य, डॉ. सुरेश, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, सत्येन्द्र नाथ मतवाला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सोनी पाठक, पूजा दुबे, अनुपमा के सरस्वती वंदना से हुआ। दीक्षा, रोशनी, दिव्या, रचना ने स्वागत गीत तथा प्रियंका, अंकिता, पुनीता, फिरदौस ने  देश भक्ति गीत, राधिका, सबनम, संध्या ने अनपढ़ बहू व मनीता, आफरीन, अन्नू, वंदना, अंजनी, कोमल दीपांशी ने अत्याचारी पति का नाटक प्रस्तुत कर लोगों को चिंतन पर विवश कर दिया। आयोजक डॉ केपी मिश्र ने आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. रामकृष्ण  लाल जगमग, अनिरूद्ध प्रसाद त्रिपाठी, राम गुलाम यादव, घनश्याम, जगदंबा  प्रसाद, विनोद कुमार श्रीवास्तव, अरूणेश आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed