फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ram temple not BJP, but a gift of Supreme Court: Satish

राम मंदिर भाजपा नहीं, सुप्रीम कोर्ट की देन : सतीश

Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ram temple not BJP, but a gift of Supreme Court: Satish
राम मंदिर भाजपा नहीं, सुप्रीम कोर्ट की देन : सतीश
विज्ञापन

बसपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, वृंदावन को 550 करोड़ से बसपा ने संवारा था
बस्ती। बसपा महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर भाजपा नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट की देन है। भाजपा राम मंदिर के नाम पर नोट व वोट दोनों बटोर रही है। इस पार्टी ने राम के साथ सीता माता का नाम कभी नहीं लिया। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते उन्होंने कहा कि सपा व भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों की सरकारों में प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। जबकि इससे उलट बसपा सरकार में अपराधी दुम दबाकर प्रदेेश छोड़ दिए थे। बसपा सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के मंत्र पर काम करती है। प्रदेश को आगे ले जाना है तो बसपा के साथ आएं। उन्होंने हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से राजकिशोर सिंह को प्रत्याशी घोषित किया।
बसपा महासचिव शुक्रवार को शहर के सिविल लाइंस स्थित एक मैरिज लॉन में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सत्तारूढ़ भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विकास के नाम पर कहीं कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बसपा शासनकाल में वृंदावन में जो कार्य हुए थे, आज भी वही दिखाई देते हैं। बसपा ने 550 करोड़ रुपये से श्रीकृष्ण की धरा वृंदावन को संवारने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृृंदावन-मथुरा हाईवे का निर्माण बसपा की देन है। रही सरकार चलाने की बात तो यहां भी भाजपा नाकाम साबित हुई है। ओएनजीसी, ऑयल इंडिया, एचएएल, रेलवे जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों को भाजपा अपने चहेतों के हाथों बेच रही है। उन्होंने कहा कि नौकरी के नाम पर बेरोजगारों के साथ छल हुआ। महंगाई की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। रसोई गैस हो अथवा पेट्रो पदार्थ इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं। आम आदमी की आवश्यक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा का ढिंढोरा पीटने वाली इस सरकार में हर दो घंटे पर दुष्कर्म के मामले दर्ज हो रहे हैं। खुद के फायदे के लिए इस सरकार ने किसानों को उद्योगपतियों के हाथ गिरवी रखने की योजना बनाई है, जिसे बसपा कभी कामयाब नहीं होने देगी। बलिया और हाथरस कांड भाजपा पर धब्बा है। भाजपा खुशी दुबे को ब्राह्मण होने की सजा दे रही है। इससे पहले पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, पूर्व ऊर्जा सलाहकार बृजकिशोर सिंह डिंपल व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोनू ने सांसद सतीश मिश्र को प्रतीक चिह्न व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed