{"_id":"689653d290808bcd890aebf3","slug":"rakshabandhan-queues-at-sweet-shops-crowds-in-the-market-basti-news-c-207-1-bst1004-141687-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: मिठाई की दुकानों पर कतार, बाजार में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: मिठाई की दुकानों पर कतार, बाजार में भीड़
Sat, 09 Aug 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बाजार में खूब चहल पहल रही। शुक्रवार को राखी, कपड़े और मिठाई समेत अन्य सामानों की दुकानों पर खरीदारों की खासी भीड़ रही। खास कर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए मनपसंद राखियां खरीदीं। वहीं, भाइयों ने भी बहन को देने के लिए उपहार की खरीदारी की। रक्षाबंधन शनिवार को परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा।
सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी थी। रक्षा बंधन पर भाई अपनी बहनों को उपहार देने के लिए खरीदारी करने में जुट गए हैं तो बहनें भाई को रक्षाबंधन की तैयारी के लिए कपड़े से लेकर राखी तक की खरीदारी करती रहीं। बाजारों में राखी के जगह-जगह सजे हुए स्टालों पर बहनें खरीदारी करती दिखीं। महिलाओं ने बच्चों के लिए बाजार से कपड़ों की खरीदारी की। बाजार में सुबह से रौनक देख दुकानदार भी गदगद रहे। ज्यादातर दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।
मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भीड़
बाजार में मिठाई की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। कई दुकानों पर मिठाई खरीदने वालों की कतार लगी रही। दुकानदारों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कूपन या पर्ची की व्यवस्था कर रखी थी पहले पैसा जमा करने के बाद कूपन या पर्ची मिल रही भी उसके बाद मिठाई मिल रही थी। इसी तरह गिफ्ट हैम्परों की दुकानों पर भी खासी भीड़ रही। भाई अपनी बहनों को देने गिफ्ट हैम्पर खरीद खरीदने पर ज्यादा जोर दे रहे थे। इसके अलावा गली-मोहल्लों में मिठाई और गिफ्ट की दुकानो पर लोगों की भीड़ लगी रही और खरीदारी देर रात तक चलती रही।
विज्ञापन
बाजारों में बाजार बार-बार लगता रहा जाम
रक्षाबंधन पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक बाजार में बार-बार जाम लगता रहा। बाजारों में लोग खरीदारी के लिए उमड़े तो वाहनों के पार्किंग के लिए पटरियां कम पड़ गईं। गांधीनगर में सड़क के बीचोबीच पार्किंग की व्यवस्था से भी वाहनों का आने जाने में और लोगों को सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुरानी बस्ती के दक्षिण दरवाजा और पांडेय बाजार में भी भीड़ के कारण जाम की समस्या से जूझना पड़ा। वहां भी पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने से बाजार में वाहन लेकर जाने वालों का परेशानियों का सामना करना पड़ा। पटरियों पर पार्किंग ने लोगों की समस्या को और बढ़ा दिया।