फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rajiv Gandhi was the father of communication revolution

Basti News: संचार क्रांति और ग्राम स्वराज के जनक थे राजीव गांधी

Mon, 22 May 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the father of communication revolution
कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय
बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्चन कर उन्हें नमन किया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति और ग्राम स्वराज के जनक थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू ने कहा कि नियति ने सुयोग्य प्रधानमंत्री को देश से असमय छीन लिया। राजीव गांधी ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। वह संचार क्रांति और ग्राम स्वराज के जनक थे। उन्होंने ही ग्राम प्रधानों के खाते में सीधे धन भेजने की व्यवस्था बनाने की पहल की थी। उन्हीं की देन हैं कि आज ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रह है। अपने संक्षिप्त कार्यकाल में उन्होंने देश की तरक्की की जो आधारशिला रखी उसे हम कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने पार्टी को मबजूती प्रदान करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने पीस पार्टी के युवा अध्यक्ष सेराज अहमद रायनी और शहर अध्यक्ष मो. सैफ खान को समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल कराया। नए कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, कौशल कुमार त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, अवधेश सिंह, साधूशरन आर्य, गिरजेश पाल, गांधियन राकेश पांडेय, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed