फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rain: Relief from heat.. Relief from waterlogging

बारिश : गर्मी से राहत.. जलभराव से राहत

Sat, 28 Sep 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Sep 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Rain: Relief from heat.. Relief from waterlogging
कभी तेज तो कभी हल्की होती रही बारिश, बंद रहे आठवीं तक के स्कूल
विज्ञापन

शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों परचलना हुआ दूभर, लबालब पानी में गुम हुए गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। बृहस्पतिवार की आधी रात के बाद झमाझम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शुक्रवार को भी कभी तेज तो कभी हल्की बारिरश होती रही। इससे धरती तर हुई तो लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के आधा दर्जन सर्विस लेन पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मौसम को देखते हुए आठवीं तक के सभी विद्यालयों में शुक्रवार को छुट्टी कर दी गई।
लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। हवा बंद होने के कारण बदल स्थिर होकर बरस रहे हैं। इससे न्यूनमत तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शहर में कई जगह जलभराव हो गया है। रात से बिजली कई मोहल्लों में आई ही नहीं। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 36 घंटे के बीच 40 से 60 मिमी बारिश होने की संभावना है। खेतों में पानी भरने से किसान खुश हैं। अलबत्ता सड़कों की हालत बिगड़ गई है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति लखनऊ-गोरखपुर हाईवे की हो गई है। इस मार्ग के अधिकतर सर्विस लेन पर पानी भर गया है।
विज्ञापन

शहर की अधिकतर गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। क्षतिग्रस्त एवं जाम नालियां पानी का बहाव नहीं कर पाईं। शहर के मुरलीजोत आंशिक, महादेव ताल स्थित बस्ती खास की काॅलोनियों में पानी भरा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगला काॅलोनी की मुख्य सड़क पर गड्ढों में पानी भर आया। आवास विकास कॉलोनी, तुरकहिया, मुरलीजोत, पिकौररा दत्तूराय, चाईबारी आदि मोहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हर्रैया सर्विस लेन पर भर गया पानी
हर्रैया फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ सर्विस लेन पर लबालब पानी भर गया। इससे सड़क का पता नहीं चल पा रहा था। लोग अंदाज से वाहन निकाल रहे थे। सर्विस लेन के जरिये हाईवे पर पहुंचना कठिन हो गया है। महराजगंज कस्बे में फ्लाईओवर के नीचे बस्ती सर्विस लेन पर बारिश के चलते पानी भर गया। पूरी सड़क पानी से लबालब है। लोगों को आवागमन में कठिनाई झेलनी पड़ी। सर्विस लेन के किनारे स्थित दुकानों में भी वाहनों के आवागमन के दौरान पानी की बौछार पड़ रही थीं। तेनुआ स्थित सर्विस लेन पर भी पानी भरा है। दो पहिया वाहनों से पानी में घुसकर सर्विस लेन पार करना चुनौतीपूर्ण रहा।

...

गोटवा में अंडरपास और सर्विस लेन डूबा

हाईवे स्थित गोटवा बाजार में बना अंडरपास और दोनों तरफ की सर्विस लेन पर पानी गया है। इस दौरान जब वाहन गुजरे तो पानी के तेज बौछारें दूर तक पड़ रही थीं। फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास पर चाट-खोंचे के ठेले नहीं लग पाए। बाइक और साइकिल सवारों को पानी के छींटें से सराबोर होना पड़ा। शहर के बड़ेवन सर्विस लेन पर पानी भरने से लोगों को सांसत झेलनी पड़ी। दोनों तरफ की लेन पर पानी लगा रहा। बस्ती की तरफ सर्विस लेन पर बने गड्ढों का अंदाजा पानी भरने से नहीं लग पा रहा था। इससे चार पहिया वाहन हिचकोले खाते देखे गए।


...

स्टेशन रोड और मालवीय मार्ग पर चलना कठिन

बारिश ने शहर की दुर्दशा बढ़ा दी है। कुछ प्रमुख मार्गों पर चलना खतरे से खेलने जैसा हो गया है। मालवीय मार्ग पर बैरियहवा, विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के सामने और नेहरू तिराहे के पास जलभराव का संकट गहराया रहा। यहां बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है। इससे कई वाहन पानी से भरे गड्ढों में गिरकर अनियंत्रित होते रहे। हालांकि, मौसम साफ होने के बाद नगर पालिका की तरफ से इन गड्ढों में ईंट के टुकड़े डलवाए गए। रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर तालाब जैसा दृश्य दिखने लगा। यहां जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी भर गया। पानी से भरे गड्ढों में चलना कठिन हो गया। विवश होकर लोग दूसरे-लेन से गुजर रहे थे। स्कूटी एवं ई-रिक्शा लबालब पानी में पलटते- पलटते बचे। गड्ढों की वजह से आड़ा-तिरछा होकर यह वाहन आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed