{"_id":"6aff6115fc72f88cdf0136ce","slug":"raids-on-fertilizer-shops-licenses-of-two-suspended-11-seed-samples-collected-basti-news-c-207-1-bst1001-172207-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खाद की दुकानों पर छापा...दो का लाइसेंस निलंबित, बीज के 11 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खाद की दुकानों पर छापा...दो का लाइसेंस निलंबित, बीज के 11 नमूने लिए
विज्ञापन
खाद बीज की दुकान पर जांच करती कृषि विभाग की टीम। स्रोत- विभाग
बस्ती। रबी सीजन में खाद बीज किसानों तक अनुदानित मूल्य पहुंचाने के लिए कृषि महकमा सख्त हो गया है। दुकानों पर अनियमितता मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) डॉ. बाबू राम मौर्य की टीम ने बृहस्पतिवार को खाद बीज की छह दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान गेहूं और सरसों के बीज संदिग्ध प्रतीत होने पर 11 नमूने लिए गए। इसके अलावा अनियमितता मिलने पर दो दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
गोटवा बाजार स्थित अरविंद खाद बीज भंडार पर टीम ने छापेमारी की। स्टॉक एवं अभिलेखों की जांच की गई। यहां से बीज के कुल 05 नमूने (04 गेहूं एवं 01 सरसों) ग्रहित किए गए। वहीं मार्केटिंग सोसायटी मरहा गोटवा के निरीक्षण के दौरान गोदाम में डीएपी 187 बोरी, एनपीके 90 बोरी, एवं यूरिया 1218 बोरी उपलब्ध पाई गई। पीओएस मशीन से इसका मिलान भी किया गया। इसके बाद टीम गोटवा चौराहा स्थित उत्तम खाद एवं बीज भंडार पहुंची।
यहां से बीज के कुल 03 नमूने (01 गेहूं एवं 02 सरसों) ग्रहित किए गए। चौधरी खाद एवं बीज भंडार गोटवा से बीज के 03 नमूने ग्रहित किए गए। यहां उर्वरक बिक्री रजिस्टर अद्यतन नहीं पाए जाने पर दुकानदार को नोटिस निर्गत किया गया। रामेश्वर कृषि विकास केंद्र कुसौरा बाजार के निरीक्षण में प्रोप्राइटर राम जियावन गुप्ता मौजूद मिले। मौके पर स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और फर्म बोर्ड नहीं पाया गया। इससे नाराज डीएओ ने तत्काल प्रभाव से दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विशाल फर्टिलाइजर्स कुसौरा बाजार के निरीक्षण में प्रोप्राइटर राम सजीवन गुप्ता मौके पर फरार हो गए। दुकान पर फर्म बोर्ड तथा अनुदान बोर्ड नहीं पाया गया। डीएओ ने संबंधित फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। किसान खाद एवं बीज भंडार खड़औजाट कुसौरा बहादुरपुर में 200 बोरी यूरिया उपलब्ध मिली। मौके पर फर्म बोर्ड नहीं पाया गया।
कोट-- -
खाद बीज की छह दुकानों पर छापे की कार्रवाई की गई। अनियमितता पाए जाने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। एक फर्म को नोटिस दिया गया है। प्रयोगशाला से बीज के नमूनों की गुणवत्ता का परीक्षण कराया जाएगा। अधोमानक पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बाबू राम मौर्य, डीएओ

कोट