फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rail Gate

रेल गेट पर फंसा ट्रक, हटाया गया

Fri, 12 Jul 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rail Gate
बभनान के रेलवे गेट पर फंसे ट्रक को निकालता ट्रैक्टर चालक - फोटो : BASTI
रेल गेट पर फंसा ट्रक, हटाया गया
विज्ञापन

बभनान(बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 222 ए पर पैकिंग न बनने से आए दिन वाहन फंस रहे हैं। शुक्रवार को भी दोपहर बाद एक ट्रक यहीं फंस गया, जिसे ट्रैक्टर से खींचकर निकाला गया। रेलवे के अनुसार रेल ट्रैक मरम्मत के तत्काल बाद गेट की सड़क को बनाया जाता है।

बभनान गौरा चौकी मार्ग पर स्थित समपार फाटक संख्या 222 ए कस्बे का महत्वपूर्ण गेट है। मौजूदा समय में यहां एक पखवाड़े पूर्व डाउन ट्रैक के मरम्मत के लिए तोड़ा गया था। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते दुरुस्त नहीं कराया जा सका। इससे ट्रैक पर गड्ढा हो गया है। यहां आए दिन गाड़ियां फंस रही हैं। शुक्रवार को इसी ट्रैक पर ट्रक फंसने से लोगों की जान अटक गई। किसी तरह मशक्कत के बाद उसे निकलवा दिया गया। गेटमैन ओमप्रकाश मीणा ने बताया अचानक ट्रक फंस जाने से दोनों तरफ भीड़ लग गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर से ट्रक को खींचकर निकाला गया। इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आई।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूआई बभनान इनामुल हक ने बताया वह आज अवकाश पर हैं। वैसे अभी पैकिंग काम पूरा नहीं हुआ है। इस नाते ट्रैक की सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed